खबर शहर , Agra News: बारिश में धंसी सड़क, खुला पुराना कुआं – INA

फतेहाबाद। तहसील फतेहाबाद क्षेत्र में हुई बारिश के बाद ग्राम चमरौली में बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। गांव के मुख्य रास्ते के बीचों-बीच बारिश के पानी से जमीन धंसने के कारण पुराना कुआं अचानक खुल गया। इससे रास्ते पर गहरा गड्ढा बन गया है।
ग्रामीण आकाश सिंह ने बताया कि बारिश के पानी के कारण रास्ते की जमीन अचानक धंस गई, जिससे नीचे दबा पुराना कुआं खुलकर सामने आ गया। यह गांव का प्रमुख मार्ग है और यहां दिनभर ग्रामीणों की आवाजाही रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खुले कुएं को बंद कराया जाए।