खबर शहर , Agra News: सड़क पर कचरा फेंकने पर 179 दुकानदारों पर 1.32 लाख जुर्माना – INA

आगरा। डस्टबिन रखने की जगह सड़क पर कचरा फेंकना दुकानदारों को भारी पड़ा। बुधवार को नगर निगम टास्कफोर्स ने सड़क पर गंदगी करने वाले 179 दुकानदारों से 1.32 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि लोहामंडी जोन में 21 प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 23,100 रुपये का जुर्माना वसूला। ताजगंज में 28 दुकानदारों से 37,600 रुपये जुर्माना वसूला गया, वहीं छत्ता में 46 दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। उनसे 28,200 रुपये का जुर्माना लिया गया। हरीपर्वत पर सर्वाधिक 84 दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। यहां 43,200 रुपये का जुर्माना वसूला गया।



Credit By Amar Ujala

Back to top button