खबर शहर , Agra News: रोडवेज यूनियन के अध्यक्ष बने रामनिवास – INA

बाह। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बाह डिपो शाखा का मंगलवार को निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। रामनिवास शर्मा लगातार चौदहवीं बार शाखा अध्यक्ष, दिनेश यादव मंत्री एवं अजय कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए। चुनाव क्षेत्रीय प्रतिनिधि प्रभंजन दुबे, चुनाव अधिकारी कुशलपाल, केपी सिंह की देखरेख में हुआ। इस दौरान मोहित वेलिंगटन, रोहित रावत, दिलीप कुमार, राम सिंह, प्रताप सिंह, मुकेश कुमार, बलेश, सुदेश कुमार, राकेश कुमार बघेल, बादाम सिंह, राजपाल सिंह, महेश बघेल, सुरेश भदौरिया आदि मौजूद रहे।



Credit By Amar Ujala

Back to top button