खबर शहर , Etah: पुराना मकान तोड़ते ही भरभराकर गिरा लेंटर, मलबे में दबे तीन मजदूर, एक की मौत; दो की हालत गंभीर – INA

एटा के राजा का रामपुर  थाना क्षेत्र के ग्राम चंदनपुर निवासी मजदूर कासगंज जनपद के कस्बा भरगैन में हादसे का शिकार हो गए। पुराना मकान का लेंटर तोड़ते समय लेंटर ढहने से तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चंदनपुर के रहने वाले ताले सिंह (42) पुत्र कस्तूरी, सागर (21) पुत्र जीतू और प्रेमचंद (35) पुत्र सुरेंद्र बुधवार को मजदूरी करने भरगैन कस्बे गए थे। दोपहर लगभग तीन बजे पुराना मकान का लेंटर खोलते/तोड़ते समय अचानक पूरा लेंटर भरभराकर गिर पड़ा, जिसके नीचे तीनों मजदूर दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक ताले सिंह के भाई राजपाल ने बताया कि हादसे के बाद मकान मालिक परिजनों को बिना कोई सूचना दिए घायल मजदूरों को कायमगंज अस्पताल ले गया। बाद में स्थिति बिगड़ने पर मकान मालिक सुबह इलाज कराने की बात कहकर तीनों को घर छोड़ गया। इसके बाद इलाज के अभाव और गंभीर चोटों के कारण ताले सिंह की मौत हो गई, जबकि सागर और प्रेमचंद की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।जिसमें प्रेम चंद्र की हालत खतरे से बाहर है,घर ले आये है,वहीं सागर की गंभीर हालत देखते हुए एटा अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button