खबर शहर , इसे कहते हैं अंधेरगर्दी: गाड़ी, पानी सब कुछ निगम का, फिर भी 68 लाख से गीली की गईं सड़कें; चौंकाने वाला खुलासा – INA


आगरा नगर निगम के टैंकर, निगम का ही पानी लेकिन छिड़काव के लिए हर किलोमीटर पर 209 रुपये का भुगतान। शहर की सड़कों पर 16 टैंकरों के जरिए हर दिन 800 किमी. लंबी सड़कों पर छिड़काव का भुगतान नगर निगम कर रहा है। ऐसा अनोखा करार किसी दूसरे नगर निगम में नहीं देखा होगा। दावे के उलट सड़कें सूखी पड़ी हैं और छिड़काव केवल कागजों पर ही हो रहा है। 68 लाख रुपये के भुगतान का बिल भेजा गया है, जिस पर लेखा विभाग ने आपत्ति की है।