UP News: कुकर के ढक्कन से वार, फिर बाथटब में डुबोकर बीवी को मार डाला… फतेहपुर में 9 साल की लव मैरिज का पति ने ऐसे किया अंत – INA

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. करीब नौ साल पहले हुई लव मैरिज का अंत इतना दर्दनाक होगा, यह किसी ने सोचा भी न था. कोतवाली नगर क्षेत्र में शालिनी यादव की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए उसके पति दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पति पेशे से एक सरकारी शिक्षक है, जिसने बेहद शातिराना अंदाज में अपनी ही पत्नी की हत्या की पूरी साजिश रची थी.

पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से गंभीर विवाद चल रहा था. विवाद से तंग आकर आरोपी दिलीप कुमार ने शालिनी को रास्ते से हटाने का मन बना लिया था. वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी ने बेहद चालाकी से अपने 7-8 साल के मासूम बच्चे को उसकी नानी के घर छोड़ दिया, ताकि वारदात के समय कोई प्रत्यक्षदर्शी न रहे. इसके बाद वह वापस अपने किराए के मकान पर पहुंचा और सही मौके की तलाश करने लगा.

कुकर के ढक्कन से सिर पर हमला, फिर बाथटब के पानी में घोंटा दम

8 अगस्त की सुबह करीब 5:15 बजे जब शालिनी घर के आंगन में बर्तन धो रही थी, तभी पीछे से दिलीप ने हमला कर दिया. आरोपी ने एल्युमिनियम के भारी कुकर के ढक्कन से शालिनी के सिर पर पीछे से लगातार तीन जोरदार वार किए. सिर में गंभीर चोट लगते ही शालिनी लहूलुहान होकर बेहोश हो गई. इसके बाद भी आरोपी का दिल नहीं पसीजा. उसने बेहोश पत्नी को उठाकर पानी से भरे प्लास्टिक के बाथटब में डाल दिया और उसकी गर्दन को पानी के भीतर तब तक दबाए रखा, जब तक कि उसकी सांसें नहीं थम गईं.

सबूत मिटाने के लिए पानी बहाया, फिर गया ‘मॉर्निंग वॉक’

हत्या के बाद आरोपी ने मामले को हादसे की शक्ल देने और सबूत मिटाने की पूरी कोशिश की. उसने बाथटब का पूरा पानी बहा दिया, जिससे खून के धब्बे और छींटे पानी के साथ बह गए. इसके बाद वह अपनी मोटरसाइकिल उठाकर ‘मॉर्निंग वॉक’ का नाटक करने निकल गया ताकि किसी को उस पर शक न हो. वापस लौटने के बाद आरोपी ने अपने भाइयों को फोन कर बुलाया और यह मनगढ़ंत कहानी बनाई कि शालिनी चक्कर खाकर गिर गई है और उसे चोट लग गई है. शालिनी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आरोपी शव को वापस किराए के घर ले आया और हादसे का रूप देने की कोशिश करता रहा.

ये भी पढ़ें: पटना से भागीं, खगड़िया में कर ली शादी बिहार में दो लड़कियों की लव मैरिज से सनसनी, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा, आरोपी गिरफ्तार

मामले की भनक मिलते ही शालिनी के पिता ने पुलिस में तहरीर दी. पुलिस अधीक्षक (SP) अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की, तो सरकारी शिक्षक पति की झूठी कहानी का भंडाफोड़ हो गया.

पुलिस ने आरोपी दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल एल्युमिनियम का कुकर का ढक्कन, टूटे कांच के टुकड़े, प्लास्टिक का बाथटब, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नकदी बरामद कर ली गई है. आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है और पुलिस मामले की अग्रिम विवेचना में जुटी है.

कुकर के ढक्कन से वार, फिर बाथटब में डुबोकर बीवी को मार डाला… फतेहपुर में 9 साल की लव मैरिज का पति ने ऐसे किया अंत


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button