खबर शहर , Agra News: जन्माष्टमी पर सजा कबड्डी का अखाड़ा, सीसीएस और रायभा संयुक्त विजेता – INA

बिचपुरी। जन्माष्टमी पर शुक्रवार को गांव लड़ामदा में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र की 12 टीमों ने भाग लिया। बारिश के दौरान फाइनल मुकाबला पूरा नहीं हो सका। सीसीएस और रायभा को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।
आयोजक एवं ब्लॉक प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि विभिन्न मुकाबलों के बाद सीसीएस और रायभा की टीम फाइनल में पहुंचीं। शाम करीब सात बजे फाइनल मुकाबला चल रहा था, तभी बारिश शुरू हो गई। इसके चलते मुकाबला पूरा नहीं हो सका और दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। सीसीएस के कप्तान गणेश और रायभा के कप्तान कान्हा को 4100-4100 रुपये नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
रेफरी की भूमिका आनंद बघेल और रविंद्र सोलंकी ने निभाई। इस दौरान अविनाश राणा, ज्ञानेंद्र फौजदार, सतीश शिवाजी, संजय सिसोदिया, लाखन सिंह, नेत्रपाल सिंह, होतम सिंह, देवी सिंह मुखिया, अशोक हवलदार, शेर सिंह, मनोज माहौर और हरेंद्र सिंह मौजूद रहे।