Sport : टीम इंडिया से हारने के बाद पाकिस्तान पर मंडराया सेमीफाइनल से बाहर होने का खतरा, जानिए क्या बन रहा है समीकरण #INA

Pakistan Cricket Team: महिला एशिया कप 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. भारतीय क्रिकेट टीम ने तो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. जबकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. शनिवार की रात पाकिस्तान को भारत के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद से ही अब पाकिस्तान टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह आसान नहीं रही है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उनके सेमीफाइनल में पहुंचने के सिनैरियो के बारे में बताते हैं…

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत के हाथों मिली करारी हार

महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया, जिसे हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने 7 विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम भारतीय स्पिनरों के सामने सिर्फ 55 रन पर सिमट गई.

भारत की ओर से श्री चरणी और प्रेमा रावत ने 3-3 विकेट, जबकि दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 8.4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 57 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप ए में अपना दबदबा कायम रखा और पाकिस्तान के खिलाफ अपना शानदार रिकॉर्ड भी बरकरार रखा.

क्या सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान?

भारतीय क्रिकेट टीम के हाथों मिली हार के बाद अब सवाल उठता है कि क्या पाकिस्तान क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है? तो इसका जवाब है हां… दरअसल, महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान की टीम ने अब तक 2 मैच खेले हैं, जिसमें एक मैच जीता है और एक मैच हारा है. उनका नेट रन रेट -0.569 है और अंक तालिका में वह दूसरे स्थान पर है. अब यदि पाकिस्तान की टीम अपना तीसरा और आखिरी लीग मैच जीत लेती है, तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.

लेकिन, अगर पाकिस्तान की टीम को अपने आखिरी लीग मैच में हार का सामना करना पड़ता है, तो भी उसके पास सेमीफाइनल में पहुंचने का चांस होगा, बस इसके लिए उन्हें अपना नेट रन रेट बेहतर रखना होगा.

टीम इंडिया पहले ही बना चुकी है सेमीफाइनल में जगह

भारतीय क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. टीम इंडिया ने अब तक 3 मैच खेले हैं और तीनों ही मैचों में जीत दर्ज की है. इस तरह 6 प्वॉइंट्स के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज है. लीग स्टेज पर बैक टू बैक जीत दर्ज करने के साथ टीम इंडिया अब सेमीफाइनल में पहुंची है.

पाकिस्तान किसके साथ खेलेगी आखिरी लीग मैच?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए अभी भी सेमीफाइनल के रास्ते खुले हुए हैं. पाकिस्तान की टीम अपना अगला और आखिरी लीग मैच हांगकांग के साथ 7 सितंबर को खेलने वाली है. इस मैच को जीतकर पाकिस्तान के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का बेहतरीन मौका है. वहीं, हांगकांग की बात करें, तो इस टीम ने अब तक 2 मैच खेले हैं और दोनों में ही हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में अब कहीं न कहीं पाकिस्तान का पलड़ा भारी पड़ गया है.

ये भी पढ़ें: इरफान पठान ने छिड़का पाकिस्तान के जख्मों पर नमक, तो यूजर्स को आ गया मजा, बोले-‘अरे संडे से पहले ही निपटा दिया’

टीम इंडिया से हारने के बाद पाकिस्तान पर मंडराया सेमीफाइनल से बाहर होने का खतरा, जानिए क्या बन रहा है समीकरण





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button