UP News: कानपुर में बारिश बनी काल! भरभराकर गिरा कच्चा मकान… पिता और 3 बेटियों की मलबे में दबने से मौत – INA

Kanpur House Collapse: कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में रविवार सुबह बारिश के बीच एक परिवार पर अचानक मुसीबत टूट पड़ी. यहां करीब साढ़े नौ बजे कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया, जिसमें घर के अंदर मौजूद पांच लोग मलबे के नीचे दब गए. हादसे में पिता और उनकी तीन बेटियों की मौत हो गई, जबकि एक बेटी गंभीर रूप से घायल है.
मकान गिरने की तेज आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे. उस समय किसी के पास सोचने का मौका नहीं था. ग्रामीणों ने अपने स्तर से मलबा हटाना शुरू किया और उसमें दबे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए. घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को भी दी गई. हिरनी गांव निवासी मुकेश (45) मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते थे.
सभी को सीएचसी ले जाया गया
मुकेश के परिवार में चार बेटियां काजल (19), माया (16), नीतू (12) और पल्लवी (7) थीं. रविवार सुबह बारिश के दौरान परिवार के सभी सदस्य घर में ही मौजूद थे. इसी बीच अचानक मकान ढह गया और पांचों लोग मलबे में दब गए. ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी को बाहर निकाला गया और पतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.
वहां डॉक्टरों ने मुकेश और उनकी बेटियों माया, नीतू व पल्लवी को मृत घोषित कर दिया. काजल की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया. फिलहाल उसका इलाज हैलट अस्पताल में चल रहा है. हादसे के बाद परिवार ने सीएचसी में भी इलाज को लेकर सवाल उठाए हैं. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे और घायल काजल को तत्काल इलाज नहीं मिल पाया.
परिवार की खुशियां मातम में बदलीं
परिवार का कहना है कि यदि समय रहते उपचार मिल जाता तो उसकी जान बचने की उम्मीद और बेहतर होती. परिवार ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. काजल उर्फ लक्ष्मी की शादी दिसंबर में होनी थी. शादी सम्मेलन के माध्यम से तय हुई थी. हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया.
ग्रामीणों के मुताबिक, इलाके में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही थी. बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवारें और छत पहले से कमजोर हो चुकी थीं. रविवार सुबह बारिश के दौरान यही मकान अचानक ढह गया. हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई. सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की.
ये भी पढ़ें: मिर्जापुर के क्रेशर प्लांट हादसे के मामले में पुलिस का एक्शन खदान मालिक समेत 6 लोगों पर FIR
कानपुर में बारिश बनी काल! भरभराकर गिरा कच्चा मकान… पिता और 3 बेटियों की मलबे में दबने से मौत
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,