Sport : वैभव सूर्यवंशी ने ईशान किशन नहीं, नाम लेकर इस शख्स को दिया जीत का क्रेडिट, बोले-'मैं तारीफ करना चाहूंगा' #INA

Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में साउथ जोन की टीम को हराकर ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन की टीम ने खिताबी जीत अपने नाम कर ली है. फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ने ही कमाल का प्रदर्शन किया था. उस खिताबी जीत पर अब ईस्ट जोन के खिलाड़ियों ने प्रतिक्रिया दी है. इस दौरान 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने एक खास शख्स की तारीफ की है. आइए जानते हैं वैभव और ईशान किशन ने सराहना करते हुए क्या-क्या कहा…

क्या बोले वैभव सूर्यवंशी?

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की ओर से शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. वैभव ने सपोर्ट स्टाफ की तारीफ की और खासतौर पर रतन सर की तारीफ की, जो ईस्ट जोन के हेड कोच हैं.

बीसीसीआई द्वारा शेयर वीडियो में वैभव सूर्यवंशी ने कहा, “हमारी जोन काफी लंबे वक्त बाद फाइनल में पहुंची और जीती. जिस तरीके से हमने शुरुआत से ही डोमिनेट किया, उस तरीके से हमने खत्म भी किया. मैं तारीफ करना चाहूंगा हमारे कोच रतन सर को और जितने भी हमारे सपोर्ट स्टाफ में हैं और ईशान भईया को… जिस तरह से उन्होंने हार्डवर्क किया हम सबके लिए और सारे प्लेयर्स का भी कॉन्ट्रिब्यूशन रहा.”

क्या बोले ईशान किशन?

ईस्ट जोन को खिताबी जीत दिलाने के साथ ही ईशान किशन ने अपना नाबाद रिकॉर्ड जारी रखा है. ईशान ने अब तक घरेलू स्तर पर जितने भी मैचों में कप्तानी की है, हर मैच में जीत दर्ज की है. ईस्ट जोन को चैंपियन बनाने वाले कप्तान ईशान ने अपनी टीम की और खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की. साथ ही उन्होंने बताया कि दूसरी टीमों और उनकी टीम में क्या अंतर रहा.

ईशान किशन ने कहा, “हमारी टीम में काफी यूनिटी थी. ऐसा बिलकुल भी महसूस नहीं हुआ कि हम लोग सिर्फ अपने-अपने स्टेट से आए और बस अपने प्लेयर्स पर ही ध्यान दे रहे हैं. बल्कि हर कोई हर किसी का बहुत ही अच्छी तरह से ध्यान रख रहा था. गेंदबाजों को ऐसे बैक कर रहे थे, जैसे अपने बॉलर्स हैं. सब एक-दूसरे को बहुत अच्छे से रख रहे थे. जब आप सब साथ हो जाते हो, तो इंज्वॉय करने लगते हो और जब आप इंज्वॉय करते हो, तो आपकी बेस्ट परफॉर्मेंस निकलकर सामने आती है. तो मुझे लगता है कि यही फर्क था, हमारी और बाकी टीमों में.”

ईस्ट जोन ने दर्ज की खिताबी जीत

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 163 ओवर में 10 विकेट खोकर 708 रन बनाए थे. इसके जवाब में साउथ जोन की टीम पहली पारी में 107.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 336 रनों पर ढेर हो गई. नतीजन, ईस्ट जोन ने पहली पारी के आधार पर साउथ जोन पर 372 रनों की बढ़त बनाई. 

इसके बाद ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में 99.2 ओवर में 7 विकेट पर 388 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की. इसके साथ ही साउथ जोन के खिलाफ ईस्ट जोन 693 रन आएग हो गई. इसके बाद साउथ जोन दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए नहीं और मैच ड्रॉ हो गया. ईस्ट जोन ने पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने के आधार पर दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब जीत लिया..

ये भी पढ़ें: क्रिकेट फैंस की लगी लॉटरी! 4 महीने में 31 मैच खेलेगा भारत, कब-किससे होगी भिडंत, आज ही नोट कल लें पूरा शेड्यूल

वैभव सूर्यवंशी ने ईशान किशन नहीं, नाम लेकर इस शख्स को दिया जीत का क्रेडिट, बोले-'मैं तारीफ करना चाहूंगा'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button