Sport : विराट कोहली ने लंदन में CM एकनाथ शिंदे से की खास मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई बातचीत #INA

Virat Kohli With Maharashtra Deputy Chief Minister Eknath Shinde: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 11 सितंबर को लंदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की. बातचीत खेल, बुनियादी ढांचे और महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई कई सरकारी योजनाओं पर केंद्रित थी.
विराट कोहली की सराहना की
‘ग्लोबल प्राइड ऑफ महाराष्ट्र अवॉर्ड’ से सम्मानित हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने मुलाकात को लेकर विराट कोहली की सराहना की. उन्होंने बताया कि जब वह लंदन पहुंचे और विराट कोहली को उनके लंदन में होने का मालूम चला, तो वह उनसे मिलने वहां पहुंचे. मुलाकात के बाद, डिप्टी सीएम शिंदे ने कोहली को एक “डाउन-टू-अर्थ” बताया.
#WATCH | Star Indian Cricketer Virat Kohli met Maharashtra Deputy Chief Minister Eknath Shinde in London.
They discussed a range of issues, including sports and infrastructure. pic.twitter.com/JAxC4cuTdy
— ANI (@ANI) September 11, 2026
उन्होंने कहा, “विराट कोहली लंदन में रहते हैं और जब उन्हें पता चला कि मैं यहां हूं, तो वे मुझसे मिलने आए. मुझे खुशी हुई कि इतने बड़े भारतीय क्रिकेटर, जिन्होंने सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं, इतने सादगी पसंद हैं. हम पहले भी मिल चुके हैं, लेकिन आज हुई सीधी बातचीत से मुझे बहुत खुशी हुई. हमने मुझे मिले अवॉर्ड के बारे में भी बात की. मैंने उन्हें महाराष्ट्र की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया. मैंने इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में बात की, और उन्होंने खुद कहा कि हाल के वर्षों में महाराष्ट्र में जो विकास हुआ है, वह अभूतपूर्व है.”
शिंदे को लंदन में मिला है अवॉर्ड
📍 लंडन, #युनायटेड_किंग्डम |
स्वातंत्र्य, समता आणि बंधुतेची मूल्य सर्वसामान्य माणसात रुजवणारे भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या #लंडन येथील स्मारकाला भेट देऊन या स्मारकाची पाहणी केली.
शिका, संघटित व्हा आणि संघर्ष करा असा संदेश देणारे महामानव… pic.twitter.com/TFzZw7UG3M
— Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) September 11, 2026
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे गुरुवार को लंदन पहुंचे थे. यहां उन्हें एक कल्चरल फंक्शन में महाराष्ट्र मंडल ने ग्लोबल प्राइड ऑफ महाराष्ट्र अवॉर्ड से सम्मानित किया. इसी दौरान शिंदे ने कहा कि आने वाले दिनों में लंदन में एक इंटरनेशनल मराठी लिटरेचर फेस्टिवल होना चाहिए. आपको बता दें, अवॉर्ड से पहले शिंदे ने लंदन में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के घर जाकर भारतीय संविधान के निर्माता को श्रद्धांजलि दी.
ये भी पढ़ें: BCCI में हेड पोजीशन के लिए निकली वैकेंसी, डेट, सैलरी सहित जान लीजिए क्या है आवेदन की आखिरी तारीख
विराट कोहली ने लंदन में CM एकनाथ शिंदे से की खास मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई बातचीत
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,