यूपी – गैस बिल का मैसेज आए, तो हो जाएं सावधान: भुगतान से पहले जरूर जांचें लिंक, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता – INA

पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) उपभोक्ता सतर्क रहें। गैस बिल भुगतान के नाम पर साइबर ठगी हो रही है। साइबर ठग गैस कनेक्शन बंद करने, बकाया भुगतान अपडेट करने, रिफंड या अन्य सेवाओं के नाम पर कॉल, व्हाट्सएप संदेश और लिंक के माध्यम से धोखाधड़ी की कोशिश कर रहे हैं।

शहर में ग्रीन गैस लिमिटेड के 70 हजार से अधिक पीएनजी घरेलू उपभोक्ता हैं। विपणन प्रबंधक किशन सिंह ने बताया कि कंपनी की तरफ से उपभोक्ताओं को सुरक्षित रखने के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

– किसी भी अनजान कॉल, लिंक या एपीके फाइल पर क्लिक न करें।

– अपना ओटीपी, पिन, पासवर्ड, बैंक विवरण या यूपीआई पिन किसी के साथ साझा न करें।

– बिल भुगतान या केवाईसी के लिए प्राप्त हुए संदिग्ध लिंक का उपयोग न करें।

– किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई मोबाइल एप डाउनलोड न करें और न ही स्क्रीन शेयर करें।

– ऑनलाइन भुगतान करने से पहले प्राप्तकर्ता की सही जानकारी और संदेश की प्रामाणिकता जांच लें।

1930 पर करें शिकायत

किसी भी प्रकार का संदेह होने पर उपभोक्ता तुरंत पुलिस क्राइम ब्रांच के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा सहायता के लिए ग्रीन गैस लिमिटेड के नंबर 6390905004 पर भी संपर्क किया जा सकता है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button