Sport : भारत की मेडल टैली में इजाफा! अब तक देश के पास आए कितने पदक, जानें हिमांशु और सुचिका समेत किन खिलाड़ियों को मिला कौन सा मेडल #INA

Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 का आज तीसरा दिन है. आज यानी 21 सिंतबर (सोमवार) को भारत की मेडल टैली में इजाफा हुआ है. कल यानी 20 सिंतबर तक भारत के पास सिर्फ 2 पदक थे लेकिन अब इंडिया की झोली में कुल 6 पदक आ चुके हैं. इसके साथ ही भारत ने एशियन गेम्स 2026 की पदक तालिका में टॉप-10 में जगह बना ली है. भारत के लिए किस खिलाड़ी ने कौन से खेल में मेडल अब तक जीते हैं. आइए जानते हैं. 

सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास

भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में सुचिका तारियाल ने सोमवार को इतिहास रच दिया. सुचिका मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) में देश के लिए मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं. सुचिका ने पारंपरिक 60 किलोग्राम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया.हांलाकि उनका ऐतिहासिक कैंपेन सेमीफाइनल में खत्म हो गया, जहां उन्हें सिंगापुर की हुई हून टीओ से एक करीबी हार मिली.

इस मुकाबले में भारत की इस स्टार खिलाड़ी को बहुत कम अंतर से हारी. इसके साथ ही गोल्ड-मेडल मुकाबले तक पहुंचने की उनकी उम्मीदें खत्म हो गईं और उन्हें सिर्फ कांस्य पदक से ही संतोश करना पड़ा. 36 साल की यह खिलाड़ी आइची-नागोया से एक ऐतिहासिक मेडल लेकर लौटीं, जो महाद्वीपीय स्टेज पर भारतीय एमएमए के लिए एक बड़ी कामयाबी है. रविवार को क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया की अल्तांचिमेग बैगलमा के खिलाफ सुचिका ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. उन्होंने अल्तांचिमेग बैगलमा के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल की थी.

हिमांशु ढिल्लों ने साधा सिल्वर पर निशाना

भारतीय शूटर हिमांशु ढिल्लों ने एशियन गेम्स 2026 में धमाल मचा दिया है. उन्होंने भारत को एक और सिल्वर मेडल दिला दिया है. एशियन गेम्स 2026 में सोमवार को पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में भारत ने दो पदक हासिल किए.  हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर मेडल और रुद्राक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इसके साथ ही इन दोनों ने भारत के पदकों की संख्या में इजाफ कर दिया. हिमांशु ने कुल 252.4 प्वाइंट्स अर्जित किए और वह दूसरे स्थान पर रहे, जबकि रुद्राक्ष 230.9 प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर रहे. चीन के मौजूदा ओलंपिक चैंपियन शेंग लिहाओ ने 254.2 के गेम्स रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीत लिया. 

 

हिमांशु शुरुआत में 104.8 प्वाइंट्स के साथ थे. एलिमिनेशन राउंड शुरू होने पर भी भारतीय खिलाड़ी टॉप दो स्थानों पर काबिज रहे. रुद्राक्ष आगे बने रहे, जबकि हिमांशु ने 10.9 प्वाइंट्स का स्कोर हासिल किया लेकिन अंत में दोनों ही पहला स्थान हासिल करने से चूक गए. 

इन खिलाड़ियों को भी मिला मेडल

भारत इससे पहले 10 मीटर एयर राइफल महिला व्यक्तिगत में सिल्वर मेडल हासिल कर चुका है. वहीं 10 मीटर एयर राइफल महिला टीम में भी देश को सिल्वर मिला है. 10 मीटर एयर राइफल पुरुष टीम ने भी सिल्वर पर निशाना साधा है. अब तक भारत के लिए एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा विनोद जैसे खिलाड़ी भी पदक जीत चुके हैं. 

एशियन गेम्स 2026 की मेडल डेली

रैंकदेशस्वर्णरजतकांस्यकुल
1चीन146323
2जापान68721
3दक्षिण कोरिया43916
4कजाखस्तान4037
5थाईलैंड3104
6हांगकांग1225
7मकाऊ1203
8म्यांमार1113
9कुवैत1012
10भारत0426

ये भी पढ़ें : एशियन गेम्स 2026 में आज इन खिलाड़ियों से भारत को होगी मेडल की उम्मीद, शेड्यूल पर डालें नजर

भारत की मेडल टैली में इजाफा! अब तक देश के पास आए कितने पदक, जानें हिमांशु और सुचिका समेत किन खिलाड़ियों को मिला कौन सा मेडल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button