Sports- रुद्रांक्ष पाटिल की कहानी: शतरंज-फुटबॉल से शुरू हुआ सफर, विश्व चैंपियन बनने के बाद एशियन गेम्स में जीता कांस्य -#INA


एशियन गेम्स 2026 में रुद्रांक्ष पाटिल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत की पदक तालिका में एक और सितारा जोड़ दिया। कभी शतरंज और फुटबॉल से शुरुआत करने वाला यह युवा निशानेबाज आज विश्व चैंपियन से लेकर एशियन गेम्स के पदक विजेता तक का सफर तय कर चुका है। इस सफर में कई बार सोना हाथ से फिसला, लेकिन हर बार रुद्रांक्ष ने अपनी हिम्मत और निशाने पर भरोसा बनाए रखा।