खबर शहर , Agra News: रास्ते में पशु बांधने पर दो पक्षों में मारपीट, गर्भवती समेत दो घायल – INA

फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव टड़ावली पक्कापुरा में सोमवार सुबह रास्ते में पशु बांधने को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष की पांच माह की गर्भवती महिला समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद गर्भवती महिला को आगरा रेफर कर दिया गया।
कालीचरन निवासी टड़ावली पक्कापुरा ने बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे गांव के ही सेवाराम पक्ष के लोगों ने रास्ते में पशु बांध रखे थे। विरोध करने पर गाली-गलौज मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में कालीचरन पक्ष से उनके भाई की पत्नी सावित्री घायल हो गईं। सावित्री पांच माह की गर्भवती हैं। वहीं दूसरे पक्ष से सेवाराम भी घायल हो गए। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि खड़ंजे पर बारिश का पानी भरने और चबूतरे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।