UP News: ‘मुंह नुचुआ तो सुना था, अब चुनाव मुचुआ आ गए’, अखिलेश ने CEC ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना – INA

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा है. अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, ‘मुंह नुचुआ’ तो सुना था अब ‘चुनाव मुचुआ’ आ गए हैं. अब एक देश का एक मत…भ्रष्ट ‘मुचुआ’ दें त्यागपत्र! बाकी मतलब समझने के लिए Gen-Z और जागरूक हो चुकी जनता बहुत समझदार है.

बता दें कि जब से अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने चुनाव आयोग में अनबन और दो चुनाव आयुक्तों की अनदेखी को लेकर खुलासा किया है, तब से ज्ञानेश कुमार निशाने पर आ गए हैं. यह मुद्दा देश की सियासत में पूरी तरह से गरमा गया है. चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. विपक्षी लगातार निशाना साध रहे हैं. उनके हटाए जाने की मांग कर रहे हैं.

अखिलेश का यह ट्वीट भी एक तरह से चुनाव आयोग और सीईसी की साख पर सीधा हमला है. अखिलेश ने कल यानी बुधावार को भी चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त पर निशाना साधा था. अखिलेश ने कहा कि 10 महीनों में 14 बार कई अधिकारियों ने अपनी आपत्ति दर्ज करवाई. चुनाव आयोग किसके खिलाफ अपना काम कर रहा था? जो निष्पक्ष संस्था है वो भी निष्पक्ष नहीं रही.

‘सत्ता की कठपुतली बनकर लोकतंत्र को धोखा देना अपराध’

अखिलेश ने कहा कि इसका सीधा मतलब ये है कि सभी चुनाव आयुक्त अपना सही काम नहीं कर पा रहे हैं. एक स्वतंत्र निकाय के सदस्यों को अगर न्यायपूर्ण कार्य करने की स्वतंत्रता नहीं है या उनकी कोई सुनवाई नहीं है तो ये लोकतंत्र के लिए बेहद घातक और खतरनाक हालात हैं.

सपा चीफ ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा सत्ता की कठपुतली बनकर लोकतंत्र को धोखा देना घोर सांविधानिक अपराध है. ये लोकतंत्र को मिटाने के किसी षड्यंत्र से कम नहीं है. अखिलेश ने ये भी कहा कि सर्वोच्च न्यायालय इस पर स्वत: संज्ञान ले.

‘मुंहनोचवा’ शब्द कहां से आया?

अब ‘मुंहनोचवा’ को भी जान लीजिए. दरअसल, ये शब्द 1990 और 2000 के दशक में काफी प्रचलित था, खासकर बिहार और यूपी में. उस समय लोगों के बीच एक अजीब दहशत फैल गई थी कि कोई ऐसा आएगा जो मुंह नोच लेगा. शाम होते-होते लोग अपने घरों में कैद हो जाते थे.

‘मुंह नुचुआ तो सुना था, अब चुनाव मुचुआ आ गए’, अखिलेश ने CEC ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button