लेडी सेक्रेटरी को पीटने वाले ASI का बेटा अरेस्ट:पानीपत पुलिस ने लॉ स्टूडेंट दोस्त भी पकड़ा, पिता फरार; पुत्रवधू के कपड़े फाड़ने के आरोप- INA NEWS

पानीपत पुलिस ने TDI सिटी में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की महिला सचिव और उनके परिवार के साथ हुई मारपीट में दो युवकों को अरेस्ट किया है। आरोपियों की पहचान मारपीट करने के मुख्य आरोपी दिल्ली पुलिस के एएसआई पुरुषोत्तम के बेटे कृष (21) और उसके दोस्त दीपांशु (22) के रूप में हुई है। मंगलवार को डीएसपी हेडक्वार्टर विकास कुमार ने दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। बताया कि कृष की आढ़त की दुकान है, जबकि दीपांशु लॉ स्टूडेंट है। मुख्य आरोपी एएसआई की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वह दिल्ली के राजौरी गार्डन में तैनात है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी रविवार को महिला सचिव एकता बंसल के घर में घुस आए थे और परिवार के साथ मारपीट की थी। लेडी सचिव ने दावा किया था कि आरोपियों ने उनकी बहू के कपड़े फाड़े और 2 साल की पोती को भी पीटा था। पुलिस ने इस मामले में एएसआई, उसकी पत्नी, बेटे सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला सचिव के साथ मारपीट का पूरा मामला जानिए… डीएसपी बोले- दो आरोपी अरेस्ट, बाकी की तलाश जारी डीएसपी हेडक्वार्टर विकास कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता और आरोपी पड़ोसी हैं। दोनों के बीच काफी समय पहले रास्ते में आने-जाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी के चलते आरोपी पक्ष ने महिला के घर में घुसकर मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 115, 190, 191(3), 333, 351(3) के तहत केस दर्ज किया है, जिसमें एएसआई पुरुषोत्तम, उनकी पत्नी रीना, बेटे कृष के अलावा दीपांशु कुंडू, दीपांशु और सात्विक शर्मा के नाम शामिल है। अभी दो आरोपियों कृष और दीपांशु को गिरफ्तार किया गया है। दोनों का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। दिल्ली पुलिस के एएसआई की गिरफ्तारी के सवाल पर डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच जा रही है, जो भी जांच में फैक्ट आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ——————– ये खबर भी पढ़ें… पानीपत TDI सिटी में महिला सचिव को रॉड-डंडों से पीटा:बोली- बहू के कपड़े फाड़े, 2 साल की बच्ची को पीटा; दिल्ली पुलिसकर्मी मुझे कैरेक्टरलेस कहता पानीपत के TDI सिटी में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की महिला सचिव के परिवार पर रॉड-डंडों से हमला कर दिया गया। परिवार का आरोप है कि पड़ोसी और दिल्ली पुलिस में तैनात सिपाही पुरुषोत्तम वत्स अपने साथियों के साथ जबरन घर में घुसा और मारपीट करने लगा। (पूरी खबर पढ़ें)
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |