Sport : एशियन गेम्स में गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, 1500m, 5000m और 10,000m में पीटी उषा के बाद 3 मेडल जीतने वाले बने दूसरे भारतीय #INA

Asian Games 2026: भारतीय लॉन्ग-डिस्टेंस रनर गुलवीर सिंह ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया है. मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को पुरुषों की 5000 मीटर स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर गुलवीर सिंह ने मौजूदा एशियन गेम्स में मेडलों की हैट्रिक पूरी कर ली है. इसी का साथ उन्होंने वह कारनामा कर दिया है जो इससे पहले कोई भारतीय पुरुष धावक नहीं कर सका था. इस ऐतिहासिक सफलता के साथ ही गुलवीर सिंह एक ही एशियन गेम्स के इतिहास में ट्रैक इवेंट्स में 3 मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष धावक बन गए हैं, जबकि उनसे पहले यह गौरवशाली रिकॉर्ड भारत की ओर से दिग्गज महिला धावक पीटी उषा के नाम दर्ज था.
गुलवीर सिंह ने एक ही एशियन गेम्स में 3 मेडल जीतकर रचा इतिहास
गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ को महज 13 मिनट 32.75 सेकंड में पूरा करके ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया. बहरीन के बिरहानु बलेव ने गोल्ड मेडल जीता. जबकि जापान के तोमोनोरी यामागुची ने सिल्वर पर कब्जा जमाया. इस कड़े मुकाबले में गुलवीर ने आखिरी चक्कर में ऐसी तूफानी रफ्तार पकड़ी कि सीधे मेडल पर कब्जा जमाया. इस जीत के साथ ही गुलवीर ने मौजूदा एशियन गेम्स में पदकों की हैट्रिक पूरी कर ली है. इससे पहले वे 10,000 मीटर और 1500 मीटर में सिल्वर मेडल जीत चुके थे. अब वह एक ही एशियन गेम्स की तीन अलग-अलग रेस में मेडल जीतने वाले एशियन गेम्स इतिहास के पहले भारतीय पुरुष धावक बन गए हैं.
𝗔𝗡𝗢𝗧𝗛𝗘𝗥 𝗠𝗘𝗗𝗔𝗟 𝗙𝗢𝗥 𝗚𝗨𝗟𝗩𝗘𝗘𝗥 𝗦𝗜𝗡𝗚𝗛 💪
Gulveer Singh bags the bronze in the Men’s 5000m, claiming his third medal in the Aichi-Nagoya Games 🥉
📸: R.V. Moorthy#AsianGames2026 pic.twitter.com/2bhz9AcifF
— Sportstar (@sportstarweb) September 29, 2026
महान पीटी उषा के 40 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी
इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही गुलवीर सिंह एशियन गेम्स के इतिहास में एक ही सीजन में 3 मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष धावक बन गए हैं. उनसे पहले एक ही एशियन गेम्स की ट्रैक इवेंट्स में 3 या उससे ज्यादा मेडल जीतने का यह जादुई रिकॉर्ड सिर्फ ‘पायोली एक्सप्रेस’ पीटी उषा के नाम दर्ज था. महान महिला धाविका पीटी उषा ने 1986 के सियोल एशियन गेम्स में अकेले 4 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीतकर पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाया था. अब ठीक 40 साल बाद गुलवीर सिंह ने पीटी उषा के उसी ऐतिहासिक क्लब में एंट्री मारकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है.
यह भी पढ़ें: ‘3 घंटे बोलकर 4 हफ्ते से रखा है फोन,’ पाकिस्तान क्रिकेट में नया भूचाल! मोहम्मद रिजवान ने NCCIA को पत्र लिख मांगी जांच की वजह
एशियन गेम्स में गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, 1500m, 5000m और 10,000m में पीटी उषा के बाद 3 मेडल जीतने वाले बने दूसरे भारतीय
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,