UP News: अजय राय ने पूर्व IAS दिव्या मित्तल को कांग्रेस में आने का भेजा न्योता, राजभर ने कसा तंज – INA

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के ऐलान के साथ ही कांग्रेस पार्टी ने उन्हें अपने पाले में करने की कोशिश शुरू कर दी है. कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने साफ तौर पर कहा कि यदि वह चाहें तो कांग्रेस में उनका स्वागत है. हालांकि अजय राय के इस न्योते पर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तंज सा है. कहा कि उनके पास खूब पैसा होगा, इसलिए वह चुनाव लड़ रही हैं.
अजय राय ने कहा कि पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल राजनीति में आना चाहती है. ऐसे में यदि वह चाहें तो कांग्रेस पार्टी में उनका स्वागत है. अजय राय ने मिर्जापुर की डीएम रहते दिव्या मित्तल के संघर्षों का जिक्र रते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके संघर्ष के साथ खड़ी है. वह चाहें तो कांग्रेस में आकर और कांग्रेस के साथ राजनीति कर सकती हैं. पार्टी उनका स्वागत करेगी.
दिव्या मित्तल ने बताया अगला कदम
बता दें कि पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने हाल ही में वीआरएस के लिए अप्लाई किया था. अब सरकार ने उनका वीआरएस मंजूर कर लिया है. इसके बाद दिव्या मित्तल ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उनके वीआरएस अप्लाई करने के साथ ही सोशल मीडिया में तरह तरह के सवाल पूछे जा रहे थे. उनके अगले कदम को लेकर भी सवाल पूछा गया. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वह राजनीति करेंगी, लेकिन किसी राजनीतिक दल के साथ जाने के बजाय जनता के साथ रहेंगी.
बीजेपी को हराना ही उद्देश्य
अजय राय ने सपा के तीन राज्यसभा प्रत्याशियों को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. कहा कि बीजेपी को हराने के हर प्रयास में कांग्रेस साथ है. वहीं पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के ऐलान के तुरंत बाद उन्हें कांग्रेस में शामिल होने का न्योता देने को लेकर माना जा रहा है कि राज्य की सियासत में नए समीकरण बन रहे हैं.
हालांकि ओमप्रकाश राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि “आईएएस बनना आसान है, लेकिन विधायक बनना नहीं. खूब पैसा होगा, इसलिए वह चुनाव लड़ रही हैं.” वहीं मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि अब उन्हें पता लगेगा कि कितना संघर्ष है, सार्वजनिक जीवन में संघर्ष करना पड़ता है, उनके राजनीति में आने से हमें दिक्कत नहीं.
अजय राय ने पूर्व IAS दिव्या मित्तल को कांग्रेस में आने का भेजा न्योता, राजभर ने कसा तंज
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,