बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 का उद्घाटन:दिल्ली में कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार- INA NEWS

दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को नई गति देने वाली बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 का आज उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सीएम ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का जताया आभार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री के सहयोग से दिल्ली में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर कनेक्टिविटी से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 जैसी परियोजनाएं दिल्ली में आवागमन को सुगम बनाने के साथ लोगों के लिए यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। सरकार का जोर ऐसी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने पर है, जिनसे राजधानी में कनेक्टिविटी मजबूत हो और लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं मिल सकें। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार का जोर रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में आधुनिक और बेहतर कनेक्टिविटी वाले इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राजधानी में ऐसी परियोजनाओं को गति मिल रही है, जिनका उद्देश्य लोगों के आवागमन को आसान बनाना और शहरी परिवहन व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक बनाना है। बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 के उद्घाटन को दिल्ली के सड़क एवं परिवहन इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |