Sport : जहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला T20I, वहां कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, यहां शतक लगाने वाला अब नहीं आएगा नजर #INA

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाल ही में खेली गई 3 वनडे मैचों की सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम कर लिया है. अब दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का रोमांचक आगाज होगा, जिसका पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर अब तक सिर्फ एक ही टी20 इंटरनेशनल शतक लगा है, जो पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से निकला था. चूंकि रोहित अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, ऐसे में फैंस इस बात को लेकर बेहद उत्साहित हैं कि इकाना के इस मैदान पर दूसरा T20I शतक लगाने वाला बल्लेबाज कौन होगा. चलिए, इस रोमांचक मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि इकाना स्टेडियम में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड कैसा रहा है.
इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड?
लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया का टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. यहां भारत का जीत प्रतिशत 100 है. टीम इंडिया ने इस मैदान पर अब तक कुल 3 टी20 मुकाबले खेले हैं और सभी मैचों में जीत दर्ज की है. इस मैदान पर पहला टी20 मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 नवम्बर 2018 को खेला गया था.
इस मैदान पर पहले मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 71 रनों से हराया
इकाना स्टेडियम के ऐतिहासिक उद्घाटन मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 71 रनों से हराया था. इस मुकाबले में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने सिर्फ 61 गेंदों में नाबाद 111 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. उनकी इस पारी के दम पर टीम इंडिया ने 2 विकेट पर 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव की धारदार गेंदबाजी के आगे वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर सिर्फ 124 रन ही बना सकी थी.
दूसरा मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 62 रनों से हराया
श्रीलंका के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 62 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की थी. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 56 गेंदों में 89 रनों की आतिशी पारी खेली थी, जबकि श्रेयस अय्यर ने भी नाबाद 57 रन बनाए थे. इन दोनों की पारियों की मदद से भारत ने 199/2 का बड़ा स्कोर बनाया. 200 रनों के इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के चक्रव्यूह में फंस गई और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी.
तीसरा मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया यह मुकाबला बेहद कम स्कोर वाला और सांसें रोक देने वाला था, जिसे भारत ने 6 विकेट से अपने नाम किया. इकाना की टर्निंग पिच पर भारतीय स्पिनरों ने कीवी टीम को बेबस कर दिया और न्यूजीलैंड को 20 ओवर में 99/8 के मामूली स्कोर पर रोक दिया था. हालांकि, 100 रनों के इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करना भारत के लिए भी आसान नहीं रहा, लेकिन सूर्यकुमार यादव (नाबाद 26 रन) ने सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवरों में चौका जड़कर टीम इंडिया को एक गेंद शेष रहते रोमांचक जीत दिला दी.
यह भी पढ़ें: Explainer: ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले टीम इंडिया का बड़ा ‘रियलिटी चेक’, वेस्टइंडीज सीरीज ने खोली इन 5 बड़ी कमजोरियों की पोल
जहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला T20I, वहां कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, यहां शतक लगाने वाला अब नहीं आएगा नजर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,