खबर शहर , अमर उजाला इंपैक्ट : जर्जर सड़क की मरम्मत, भरे जाने लगे गड्ढे – INA

पिनाहट। कस्बे में भारी वाहनों की आवाजाही से जर्जर हुए मुख्य मार्ग की मरम्मत का काम रविवार शाम शुरू हो गया। नंदगवां तिराहे से आंबेडकर चौराहे तक सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गड्ढों में फंसकर कई दोपहिया वाहन चालक घायल भी हो चुके हैं।


12 अक्तूबर को कस्बे की ऐतिहासिक राम बरात भी इसी मार्ग से होकर गुजरेगी। लोगों ने सड़क की मरम्मत की मांग उठाई थी। अमर उजाला ने जर्जर सड़क की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेकर सड़क को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। रविवार शाम सड़क के गड्ढों को भरने और मार्ग को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया। कस्बावासियों का कहना है कि राम बरात से पहले सड़क बनने से राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिलेगी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button