खबर शहर , Agra News: एक्सप्रेस-वे पर कार को बचाने के प्रयास में बैरियर से टकराया ट्रक – INA

फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार को कार को साइड देते हुए दाल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर लोहे के क्रैश बैरियर से टकरा गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। ट्रक चालक रिफाकत पुत्र मोहम्मद हाशिम, निवासी सउदिया थाना जायस, जिला अमेठी औरैया से उड़द की दाल लादकर दिल्ली जा रहा था। फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर 36 के पास पहुंचा, तभी एक कार को साइड देते समय चालक का संतुलन बिगड़ गया। ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगे लोहे के बैरियर से जा टकराया। सूचना पर पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। बता दें कि मेंटेनेंस के चलते एक्सप्रेस-वे को वन-वे किया गया है।



Credit By Amar Ujala

Back to top button