दिल्ली सीएम का सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण:लोकनायक अस्पताल के सेंटर में सुविधाओं और शिकायत निवारण व्यवस्था की समीक्षा- INA NEWS

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकनायक अस्पताल स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर में महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सेवाओं और शिकायत निवारण व्यवस्था की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मामलों की स्थिति की जानकारी ली और शिकायतों के निपटारे में किसी तरह की देरी नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर मामले में त्वरित कार्रवाई के साथ पीड़ित महिला के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए। शिकायत का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा दिल्ली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जवाबदेही मजबूत करने और सरकारी सेवाओं की जमीनी स्थिति की निगरानी के लिए दिल्लीभर में ऐसे औचक निरीक्षण लगातार किए जाएं। इससे सेंटरों पर उपलब्ध सुविधाओं और सेवाओं की गुणवत्ता की भी नियमित समीक्षा हो सकेगी।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |