Tach – Airtel Postpaid Plan : एयरटेल का पोस्टपेड प्लान 50 रुपये महंगा, लेकिन कंपनी पहली बार देगी एक नई सुविधा

Last Updated:
Airtel Postpaid Plan : एयरटेल ने अपने पोस्टपेड प्लान को महंगा कर दिया है. कंपनी ने बताया कि 8 अक्टूबर से पोस्टपेड प्लान 50 रुपये महंगे हो जाएंगे, लेकिन ग्राहकों को एक खास सुविधा दी जाएगी. एयरटेल का कहना है कि अब अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान उसके कस्टमर को साल में एक बार फ्री रोमिंग का फायदा मिलेगा.
एयरटेल के पोस्टपेड प्लान में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.
नई दिल्ली. देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने पोस्टपेड प्लान को महंगा कर दिया है. कंपनी ने बताया है कि 8 अक्टूबर से ही प्लान की नई दरें लागू हो जाएंगी. इसका असर सिर्फ पोस्टपेड लान पर ही पड़ेगा और कंपनी ने प्रीपेड प्लान में कोई बदलाव नहीं किया है. पोस्टपेड प्लान की कीमतें बढ़ाने के साथ ही कंपनी ने एक और सुविधा भी जोड़ दी है. कंपनी का कहना है कि ग्राहकों से प्लान के लिए ज्यादा कीमत वसूले जाने के साथ ही उन्हें अतिरिक्त सुविधा भी दी जाएगी.
कंपनी के सूत्रों का कहना है कि भारती एयरटेल ने अपने पोस्टपेड शुल्क में 50 रुपये की बढ़ोतरी की है. इसके तहत नए प्लान में हर साल एक अंतरराष्ट्रीय रोमिंग यात्रा मुफ्त दी जाएगी. नए प्लान आठ अक्टूबर, 2026 से लागू होंगे और मौजूदा ‘पोस्टपेड’ ग्राहकों को एक महीने के भीतर उनके मौजूदा प्लान से सबसे नजदीकी ऊंची राशि वाले प्लान पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा. कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि मुफ्त अंतरराष्ट्रीय रोमिंग की सुविधा 2,000 रुपये की है.
कैसे मिलेगी रोमिंग की सुविधा
कंपनी ने बताया कि नए प्लान के तहत पोस्टपेड शुल्क मौजूदा शुल्क के मुकाबले 50 रुपये बढ़ जाएगा. नए पोस्टपेड प्लान को और अधिक सुविधाओं के साथ पेश किया गया है. 8 अक्टूबर, 2026 से ग्राहक इन नए ‘पोस्टपेड प्लान’ के साथ मौजूदा सभी सुविधाओं के अलावा हर साल एक अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान मुफ्त रोमिंग का लाभ उठा सकेंगे. मुफ्त रोमिंग पैक में पांच जीबी डेटा, 60 मिनट की कॉल, 25 आउटगोइंग एसएमएस और मुफ्त इनकमिंग एसएमएस शामिल हैं. इसकी वैधता पांच दिन होगी. इसका मतलब है कि आप 5 दिन की अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान मुफ्त रोमिंग का लाभ उठा सकेंगे.
जब आप चाहें, एक्टिवेट करें रोमिंग
ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार इसे सक्रिय कर सकते हैं. पारिवारिक प्लान में हर सदस्य मुफ्त रोमिंग सुविधा का पात्र होगा. मुफ्त अंतरराष्ट्रीय रोमिंग एयरटेल पोस्टपेड प्लान में नवीनतम सुविधा है. इन प्लान में फास्ट लेन प्रौद्योगिकी, अनलिमिटेड डेटा और नेटवर्क स्तर पर स्पैम तथा फर्जी लिंक से सुरक्षा के जरिये बेहतर अनुभव मिलता है. ग्राहक मनोरंजन से जुड़ी कई सब्सक्रिप्शन और एयरटेल पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के जरिये विशेष अनुभवों का लाभ भी उठा सकते हैं. इनमें कॉमेडी शो, फिल्मों के प्रीमियर और म्यूजिक कॉन्सर्ट शामिल हैं.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…
और पढ़ें
Source link