खबर शहर , Agra News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थार का टायर फटा, डिवाइडर से टकराई – INA

फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार सुबह थार कार का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। बिहार के नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के ग्राम बरी पाली निवासी गौतम सिंह पुत्र नरेश थार कार से खाटू श्याम के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। बृहस्पतिवार तड़के 4:05 बजे थाना फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर अचानक कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
कार का टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
– इमरान अहमद, एसीपी फतेहाबाद