UP News: एक-एक का हिसाब होगा… पार्टी रिकॉर्ड रख रही; कांग्रेस के 200 सीट वाले पोस्टर पर क्या बोले अखिलेश यादव? – INA

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि BJP विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ के भीतर फूट डालने की कोशिश के तहत फर्जी पोस्टर लगवा रही है. उन्होंने मांग की कि अगर इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, तो नगर निकाय के अधिकारियों को निलंबित कर दिया जाना चाहिए.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में, अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि गठबंधन से भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है और नकली पोस्टर लगा रही है. BJP गठबंधन से घबरा गई है, और इसीलिए ऐसे पोस्टर लगाए जा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि ये पोस्टर बिना आधिकारिक अनुमति लिए और बिना जरूरी शुल्क चुकाए लगाए गए हैं. उनका यह बयान उत्तर प्रदेश में लगे एक होर्डिंग के सामने आने के बाद आया है, जिस पर लिखा है, “200 सीटें हमारा हक हैं; UP को राहुल गांधी पर भरोसा है.” इस होर्डिंग पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और स्थानीय कांग्रेस नेताओं की तस्वीरें भी लगी हैं.

गठबंधन से डरकर BJP लगा रही फर्जी पोस्टर

PTI के मुताबिक, सपा प्रमुख ने कहा, “इस गठबंधन ने BJP को इतना परेशान कर दिया है, वे इतने डरे हुए हैं कि फर्जी पोस्टर लगवा रहे हैं.” उन्होंने आरोप लगाया कि सार्वजनिक जगहों पर बिना जरूरी शुल्क चुकाए पोस्टर लगाए जाने के बावजूद, संबंधित अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है. उन्होंने कहा कि ऐसा या तो भ्रष्टाचार के कारण हो रहा है या फिर प्रशासन के दबाव की वजह से.

अखिलेश यादव ने बताया कि बिना शुल्क चुकाए पोस्टर लगाने से स्थानीय नगर निकायों को राजस्व का नुकसान होता है. उन्होंने मांग की कि इस नुकसान के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाए, उनके खिलाफ जांच हो और उन्हें निलंबित किया जाए.

सपा सरकार बनने के बाद होगी कार्रवाई

अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी ऐसी घटनाओं का पूरा रिकॉर्ड रख रही है, जिसमें उस समय जिम्मेदार रहे अधिकारियों का विवरण भी शामिल है. उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो इन मामलों की गहन जांच कराई जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि कथित भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED), केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) जैसी विभिन्न एजेंसियों को काम पर लगाया जाएगा.

एक-एक का हिसाब होगा… पार्टी रिकॉर्ड रख रही; कांग्रेस के 200 सीट वाले पोस्टर पर क्या बोले अखिलेश यादव?


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button