Sport : पहले बल्ले से शतक फिर बॉल से घातक गेंदबाजी, दीप्ति और हरमनप्रीत के दम पर भारत ने जिम्बाब्वे को 121 रनों से रौंदा #INA

IND W vs ZIM W 2nd ODI: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे मैच में 121 रनों से करारी शिकस्त दी है. इस एकतरफा मुकाबले में जीत दर्ज कर भारत ने 3 मैचों की इस वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाकर सीरीज अपने नाम कर ली है. वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए दूसरे नमडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 328 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में उतरी जिम्बाब्वे की टीम भारतीय गेंदबाजी के आगे टिक नहीं पाई और 48.5 ओवरों में 207 रनों पर ही सिमट गई. भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने शतक के बाद 3 विकेट लेकर तहलका मचाया. जबकि वैष्णवी शर्मा ने 4 विकेट लेकर जिम्बाब्वे का बैटिंग लाइन ध्वस्त किया.
भारत की शुरुआत नहीं रही थी अच्छी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 19 रन के स्कोर पर ही 2 विकेट गंवा दिए थे. शुरुआत के इन झटकों के बाद पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के तूफानी शतकों ने मैच का पूरा पासा ही पलट दिया. मैदान पर आते ही दोनों सीनियर खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की क्लास लगाना शुरू कर दिया और मैदान के हर कोने में चौकों की बरसात कर दी.
हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने जड़ा शतक
हरमनप्रीत ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हुए 121 गेंदों में 126 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 15 चौके शामिल रहे. वहीं दूसरी तरफ स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 86 गेंदों में 15 चौकों की मदद से नाबाद 106 रन बनाए. इन दोनों अनुभवी के अलावा युवा बल्लेबाज प्रतिका रावल ने भी 61 रनों का बेहतरीन योगदान दिया. इन शानदार पारियों के दम पर ही भारतीय टीम शुरुआती संकट से उबरकर जिम्बाब्वे के सामने 328 रनों का एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही.
Innings Break!
Scintillating centuries from Vice-captain Deepti Sharma and Harmanpreet Kaur power #TeamIndia 👏🫡
Scorecard ▶️ https://t.co/ECnfLgdfi7#INDvZIM | @mflone_ pic.twitter.com/zyYJx9cH0w
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 25, 2026
दवाब में बिखरी जिम्बाब्वे
329 रनों के बेहद मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम शुरू से ही दबाव में बिखर गई. भारतीय टीम की सटीक लाइन-लेंथ के सामने उनके बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे. जिम्बाब्वे की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज मोडेस्टर मुपाचिका ने सबसे ज्यादा 49 रन और चिपो मुगेरी-तिरीपानो ने 46 रनों की पारी खेली, लेकिन वे टीम को एक करारी हार से नहीं बचा सकीं.
दीप्ति शर्मा और वैष्णवी शर्मा का तहलका
बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. टीम इंडिया की ओर से युवा स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने सबसे घातक गेंदबाज की. उन्होंने अपने 10 ओवरों के स्पेल में सिर्फ 39 रन देकर जिम्बाब्वे के 4 मुख्य बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. वहीं, बल्ले से शानदार शतक लगाने वाली स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने गेंद से भी अपना जलवा बिखेरा और 9 ओवरों में सिर्फ 32 रन खर्च करके 3 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए. भारतीय स्पिन और तेज गेंदबाजी के आगे जिम्बाब्वे का कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका और पूरी टीम 48.5 ओवरों में 207 रनों पर ही ऑलआउट हो गई.
FOUR WICKETS FOR VAISHNAVI SHARMA 🌪️
She’s spinning the game completely around in Vadodara 👏
Updates ▶️ https://t.co/ECnfLgdfi7#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ pic.twitter.com/2m9MvtIbjV
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 25, 2026
सीरीज भारत के नाम, अब क्लीन स्वीप पर नजरें
इस मुकाबले को 121 रनों के बड़े अंतर से जीतकर भारतीय महिला टीम ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है. अब भारतीय टीम की नजरें 28 अक्टूबर को होने वाले तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले को जीतकर जिम्बाब्वे का 3-0 से सूपड़ा साफ करने पर टिकी हैं.
यह भी पढ़ें: तीसरे T20 में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, पर वेलिंगटन का इतिहास है बड़ी चुनौती
पहले बल्ले से शतक फिर बॉल से घातक गेंदबाजी, दीप्ति और हरमनप्रीत के दम पर भारत ने जिम्बाब्वे को 121 रनों से रौंदा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,