UP News: एक गाय पर 40 हजार रुपये और बीमा… योगी कैबिनेट का फैसला, 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे समेत 22 प्रस्ताव भी पास – INA

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में 22 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी है. इसमें पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए एक गाय पर ₹40,000 तक का अनुदान और बीमा योजना शामिल है. साथ ही, शिक्षा कर्मियों के लिए कैशलेस इलाज, यूपी में चार नए लिंक एक्सप्रेसवे समेत साइबर सुरक्षा केंद्र जैसे विकास संबंधी कई प्रमुख पहलें भी पारित की गई हैं.

राज्य मंत्रिमंडल के प्रस्ताव के अनुसार, एक गाय पर 40,000 रुपये की आर्थिक सहायता या अनुदान का प्रावधान है. गायों का बीमा कराया जाएगा, जिसमें कुल लागत का 85% हिस्सा सरकार देगी और 15% हिस्सा पशुपालक/किसान को देना होगा. इसके अलावा लखनऊ-हरदोई में मेगा टेक्सटाइल पार्क और रोबोटिक्स पार्क की स्थापना से जुड़े प्रस्तावों को भी कैबिनेट से मंजूरी दी गई है.

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि पीएम मोदी के किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य में पशुपालन की महत्वपूर्ण भूमिका है. प्रदेश में पहली बार राज्य पशुधन मिशन को मंजूरी दी गई है. साहीवाल, देसी और हरियाणवी जैसी उन्नत नस्लों के विकास और नस्ल सुधार पर जोर दिया जा रहा है. गायों के अलावा बकरी, भेड़, शूकर और मुर्गी पालन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है. इसके अलावा जरूरतमंद परिवारों को सौ-सौ चूजे भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

पांच उप-मिशनों से बढ़ेगी उद्यमिता

पशुधन मंत्री ने बताया कि उद्यमिता को पांच उप-मिशन के जरिए आगे बढ़ाया जाएगा. इसमें पशुधन उद्यमिता एवं स्टार्टअप विकास, पशुधन एवं पोल्ट्री नस्ल विकास, नवाचार एवं डिजिटल लाइवस्टॉक, चारा एवं आहार विकास और अनुसंधान, वैश्वीकरण एवं ज्ञान प्रणाली विकास शामिल हैं. इनके माध्यम से लाइवस्टॉक स्टार्टअप्स, चारा उत्पादन, मूल्य संवर्धन, उत्पादक संगठनों और सप्लाई चेन को मजबूत किया जाएगा. एआई, डिजिटल ट्रेसबिलिटी और जलवायु अनुकूल तकनीकों से पशुधन उत्पादों की गुणवत्ता और बाजार पहुंच बढ़ाने पर जोर रहेगा. प्रशिक्षण से पशुपालकों का कौशल विकास भी किया जाएगा.

यूपी में चार नए लिंक एक्सप्रेसवे को मिली मंजूरी

योगी कैबिनेट ने प्रदेश में चार लिंक एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के विकासकर्ताओं के चयन से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इनमें फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाला लिंक एक्सप्रेसवे, झांसी लिंक एक्सप्रेसवे और जेवर लिंक एक्सप्रेसवे शामिल हैं. इन परियोजनाओं के जरिए प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर और आसान होगी.

शिक्षा कर्मियों के लिए कैशलेस इलाज को मंजूरी

कैबिनेट में पास अहम प्रस्तावों में शिक्षक और कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा देना भी रहा. इसके तहत माध्यमिक और संस्कृत विद्यालयों के शिक्षक-कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी. साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और उनके आश्रितों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है.

सैनिक स्कूल मैनपुरी के लिए मुफ्त जमीन पर मुहर

योगी कैबिनेट नेसैनिक स्कूल मैनपुरी के लिए 9.524 हेक्टेयर भूमि निशुल्क हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूर किया है. इसके साथ हीझांसी और ललितपुर में भंडारगृह निर्माण के लिए भी भूमि उपलब्ध कराने पर फैसला हुआ है. इसके अलावा,एफडीआई और वैश्विक कंपनियों के निवेश को लेकर इम्पावर्ड कमेटी के फैसले पर भी मुहर लगी है.

प्रयागराज में HC के अधिकारियों के लिए 845 आवास

कैबिनेट बैठक में हाईकोर्ट के अधिकारियों के लिए आवास बनाने का प्रस्ताव भी शामिल रहा. इसके तहत प्रयागराज के देवघाट-झलवा में इलाहाबाद हाईकोर्ट अधिकारियों के लिए टाइप-3 के 533 और टाइप-4 के 312 आवास बनाने को वित्तीय मंजूरी मिली है.

इसके अलावा,यूपी की GCC नीति-2024 के तहत उच्चस्तरीय समिति की संस्तुतियों को मंजूरी देने का प्रस्ताव औरउत्तर प्रदेश अंतर्देशीय जलयान नियमावली-2026 के प्रख्यापन के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी है.

मेगा टेक्सटाइल पार्क और रोबोटिक्स पार्क की स्थापना

योगी सरकार ने लखनऊ-हरदोई में पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क, मास्टर डेवलपर के चयन के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी है. इसे 1000 एकड़ में विकसित किया जाएगा. वहीं,यूपी में PRAGATI रोबोटिक्स पार्क की स्थापना को भी मंजूरी मिल गई है.

इसके साथ ही, प्रयागराज में ऑडिटोरियम और वर्किंग वुमन हॉस्टल के निर्माण का प्रस्ताव भी मंजूर कर लिया गया है. वही, लखनऊ और वाराणसी में सीवरेज-पेयजल से जुड़ी 7 परियोजनाओं के व्यय प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. जबकि यूपी में साइबर सुरक्षा ऑपरेशंस सेंटर की स्थापना का भी फैसला हुआ है. इसमें IIT कानपुर के C3iHub के जरिए काम होगा.

इनपुट: पंकज चतुर्वेदी

ये भी पढ़ें: समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों का सम्मान, जानें महर्षि वाल्मीकि जयंती पर CM योगी के प्रण और प्लान

एक गाय पर 40 हजार रुपये और बीमा… योगी कैबिनेट का फैसला, 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे समेत 22 प्रस्ताव भी पास


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button