UP News: Aaj Ka Mausam: दिल्ली में 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम…UP-बिहार में बारिश, झारखंड में तेज हवाएं… चक्रवात ‘अर्नब’ से कहां कितनी बढ़ेगी मुसीबत? – INA

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम ने अपना मिजाज फिर एक बार बदला है. आज मौसम विभाग ने कई राज्यों में मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बंगाल की खाड़ी में उठे ‘अर्नब’ चक्रवात की वजह से कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है. अर्नब आज आंध्र प्रदेश के तट पर बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, यानम के दक्षिण के पास टकराया. अब यह आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है. इसके प्रभाव से आज ही नहीं आने वाले तीन से चार दिनों तक देश भर में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा.

देश की राजधानी दिल्ली में आज दोपहर या शाम के समय आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं. दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है. दिल्ली में कल और फिर 30 अक्टूबर को आंधी-बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

यूपी-बिहार में बारिश

चक्रवात अर्नब के संभावित प्रभाव के कारण उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने के आसार हैं. 29-30 अक्टूबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में काफी बड़े हिस्से में या व्यापक रूप से बारिश होने की संभावना है. बिहार में चक्रवात अर्नब का असर दिखने वाला है. राज्य के 13 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

झारखंड से ओडिशा तक बिगड़ा मौसम

इन इलाकों में झमाझम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है. चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से झारखंड में 30 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है. 28-29 अक्टूबर को गांगेय पश्चिम बंगाल में और 29-30 अक्टूबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में व्यापक बारिश हो सकती है. ओडिशा में भी दो तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है.

मध्य भारत का क्या है हाल

28 अक्टूबर से 2 नवंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में, 28 अक्टूबर और 31 अक्टूबर से 2 नवंबर के दौरान छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में और 28 अक्टूबर और 30 अक्टूबर को विदर्भ में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में हवा थ 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान में 28 अक्टूबर तेज हवाएं चल सकती हैं. 29-31 अक्टूबर के दौरान पूर्वी राजस्थान कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है. 29 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच पंजाब में बारिश हो सकती है. 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच हरियाणा, चंडीगढ़ में बारिश हो सकती है.

पश्चिम और उत्तर पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम?

28-30 अक्टूबर के दौरान कोंकण, गोवा और मराठवाड़ा में, 28-31 अक्टूबर के दौरान मध्य महाराष्ट्र में, 29-30 अक्टूबर के दौरान गुजरात क्षेत्र में और 30 अक्टूबर को सौराष्ट्र और कच्छ में कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट बारिश होने की संभावना है. 28 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच उत्तराखंड में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है. 29 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच हिमाचल प्रदेश में और 29-30 अक्टूबर के दौरान जम्मू-कश्मीर में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत में बरसेंगे बदरा

28 अक्टूबर से 2 नवंबर के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट बारिश होने की संभावना है. 28-29 अक्टूबर के दौरान असम और मेघालय में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. 29 अक्टूबर से 2 नवंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है.

दक्षिण भारत में तल्ख रहेगा मौसम का तेवर

28 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराईकल में, 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच केरल और माहे में, 28 अक्टूबर और 2 नवंबर को लक्षद्वीप में, तथा 29 अक्टूबर और 1-2 नवंबर के दौरान तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. 29 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, 30 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, 28 अक्टूबर और 29-30 अक्टूबर को तेलंगाना में बारिश होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Cyclone Arnab Update: चक्रवात अर्नब से ओडिशा में फ्लैश फ्लड का खतरा, छत्तीसगढ़-झारखंड की बारिश कैसे बढ़ाएगी मुश्किलें?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम…UP-बिहार में बारिश, झारखंड में तेज हवाएं… चक्रवात ‘अर्नब’ से कहां कितनी बढ़ेगी मुसीबत?


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button