Sport : 6,6,6,6,4,4,4,4… 19 बॉल में तूफान मचाने के बाद भी वैभव सूर्यवंशी होंगे चौथे टी20 से बाहर, जानें प्लेइंग-11 से OUT होने की वजह #INA

Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में जो कारनामें कर दिखाए हैं, वो अच्छे-अच्छे क्रिकेटर नहीं कर पाते हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के इस 15 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को मार-मार कर भूत बना दिया. भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 27 अक्टूबर (मंगलवार) को वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक रूप फैंस को देखने के लिए मिला. उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में आतिशी पारी खेली और मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात कर दी. इस पारी की बदौलत टीम इंडिया को 40 बॉल बाकी रहते ही जीत मिली गई थी. 

अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाने वाला है, जो 30 अक्टूबर (शुक्रवार) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12:30 बजे होगी. वहीं इस मैच का टॉस 12 बजे होगा, जहां फैसला होगा कि वैभव सूर्यवंशी चौथे टी20 मैच में खेलेंगे या नहीं? जी हां आपने सभी सुना, वैभव सूर्यवंशी तूफानी पारी खेलने के बाद भी अगले मैच की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं. 

वैभव ने 19 बॉल में खेली विस्फोटक पारी

आपको बता दें कि, वैभव सूर्यवंशी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में 19 बॉल में 45 रनों की पारी खेली थी. इस विस्फोटक पारी के दौरान उन्होंने 4 छक्के और 4 चौके लगाए थे. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 236.84 का रहा था. वैभव ने तीसरे टी20 मैच में 7.1 ओवर में अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर 133 रनों की साझेदारी की थी. इस मैच में उन्होंने सब कुछ अच्छा किया. उन्होंने बैटिंग जबरदस्त की और अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन साझेदारी भी निभाई. इसके बावजूद वैभव सूर्यवंशी को इंडियन किकेट टीम की प्लेइंग-11 से अलगे मैच के लिए बाहर किया जा सकता है.

कैसे मिला वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका

दरअसल, वैभव सूर्यवशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में खेलने का मौका मिला था. उनको प्लेइंग-11 में इसलिए चुना गया क्योकिं भारत के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज ईशान किशन पहले टी20 मैच में चोटिल हो गए थे. ऐसे में ईशान की जगह पर वैभव सूर्यवंशी को नंबर-3 पर खिलाया गया. वैभव दूसरे टी20 में 8 बॉल में सिर्फ 4 रन बना पाए. इसके बाद ईशान किशन को तीसरे टी20 मैचे भी बाहर होना पड़ा और वैभव को तीसरा टी20 मुकाबला भी खेलने के लिए मिला. इसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर दिया.

इस वजह से वैभव सूर्यवंशी होंगे प्लेइंग-11 से बाहर

ईशान किशन जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दो मैचों से बाहर होना पड़ा था. बीसीसीआई ने अभी तक उनके चौथे टी20 मैच से बाहर होने की कोई जानकारी नहीं दी है. उन्होंने तीसरे टी20 के बाद ही प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया था. वो नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए और मैदान रनिंग व फील्डिंग भी करते हुए देखे गए थे. ऐसे में अब जब ईशान किशन फिट हो जाएंगे तो, चौथे टी20 मैच में उनको प्लेइंग-11 में वापस लाया जाएगा. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं.

ईशान किशन ने जब वापसी की थी, तब से लेकर उन्होंने अब तक टीम के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया है. वो टीम अहम बल्लेबाजी हैं. वो विकेटकीपिंग के साथ-साथ ओपनिंग से लेकर किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने में माहिर हैं. उन्होंने भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन किया था और अहम रोल निभाया था. वो अब तक देश के लिए 67 मैचों में 1955 रन बना चुके हैं. उनके नाम 201 चौके और 91 छक्के भी दर्ज हैं. 

ये भी पढ़ें : IND vs NZ : भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड की टूटी कमर, टीम का ये स्टार तेज पेसर हुआ सीरीज से बाहर

6,6,6,6,4,4,4,4… 19 बॉल में तूफान मचाने के बाद भी वैभव सूर्यवंशी होंगे चौथे टी20 से बाहर, जानें प्लेइंग-11 से OUT होने की वजह





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button