Crime- त्योहारों पर रेलवे की सौगात: आगरा से दिल्ली और झांसी के लिए चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, समय सारणी हुई जारी -#INA

 त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ के बीच कैंट और राजा की मंडी से दिल्ली व झांसी जाने वालों को अतिरिक्त ट्रेन मिलेगी। उत्तर रेलवे 5 से 7 नवंबर तक हजरत निजामुद्दीन से झांसी और 6 से 8 नवंबर तक वापसी में अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल चलाएगा। इससे यात्रियों को सामान्य श्रेणी में सफर का विकल्प मिलेगा।

आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 04412 हजरत निजामुद्दीन से शाम 6:50 बजे चलेगी। यह रात 10:58 बजे राजा की मंडी और 11:10 बजे कैंट पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ठहरकर 11:15 बजे रवाना होगी।

ट्रेन अगले दिन सुबह 6 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04411 झांसी से सुबह 6:30 बजे चलेगी। यह सुबह 11:33 बजे कैंट और 11:43 बजे राजा की मंडी पहुंचेगी। कैंट से 11:35 बजे और राजा की मंडी से 11:45 बजे रवाना होगी। ट्रेन शाम 4 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर भी ठहराव

दिल्ली से झांसी जाते समय ट्रेन फरीदाबाद, पलवल, रुंधी, होडल, कोसीकलां, छाता, मथुरा जंक्शन, फरह, जाजऊ, धौलपुर, मुरैना, ग्वालियर, डबरा, सोनागिर और दतिया में रुकेगी। वापसी में भी इन्हीं स्टेशनों पर ठहराव होगा। ट्रेन में 14 सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच और दो एसएलआर कोच समेत कुल 16 कोच होंगे।

आगरा कैंट पर पांच घंटे देरी से पहुंची सचखंड एक्सप्रेस, कई ट्रेनें हुई लेट

रेलवे ट्रैक पर कई स्थानों पर ब्लॉक और कॉशन लेने के साथ दूसरे मंडलों में चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्यों के कारण बुधवार को आगरा कैंट से गुजरने वाली कई ट्रेनें देरी से पहुंची। सबसे ज्यादा 5:05 घंटे की देरी से सचखंड एक्सप्रेस कैंट पहुंची। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को स्टेशनों पर परेशानी उठानी पड़ी। कई यात्रियों की . की यात्रा का कार्यक्रम भी बिगड़ गया। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि बीना-आगासोद सेक्शन में यार्ड रीमॉडलिंग और ब्लॉक कार्य के कारण भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। आगरा कैंट पर देरी से पहुंचने वाली ट्रेनों में कलिंग उत्कल एक्सप्रेस (18478) 3:34 घंटे, महाकौशल एक्सप्रेस (12190) 2:14 घंटे और पातालकोट एक्सप्रेस (20424)1:07 घंटा लेट रही। वहीं, झेलम एक्सप्रेस (11078) 49 मिनट और समता एक्सप्रेस (12807) 15 मिनट लेट रही। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ी। कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को भी परेशानी हुई।

 

Credit By Amar Ujala

Back to top button