Sport : ऋषभ पंत से हार्दिक पांड्या तक… IPL 2027 रिटेंशन से पहले बदल गई है 10 खिलाड़ियों की टीम, लिस्ट पर डालें नजर #INA

IPL 2027 Retention: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर है. मंगलवार को सभी 10 फ्रेंचाइजियां अपने-अपने रिटेन और रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट बीसीसीआई को सौंप देंगी. मगर, इससे पहले ही कई खिलाड़ियों की टीमें चेंज हो चुकी हैं. जी हां, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या सहित ऐसे 10 खिलाड़ी हैं, जो आइपीएल 2027 में दूसरी टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे. आइए यहां आपको सभी के बारे में बताते हैं.
आईपीएल 2027 से पहले इन खिलाड़ियों की बदली टीम
1- ऋषभ पंत: विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स से दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो गए हैं. दिल्ली में उनकी सैलरी 15 करोड़ रुपये होगी. हालांकि, अभी ये कंफर्म नहीं हो पाया है कि ऋषभ टीम की कमान संभालेंगे या फिर अक्षर पटेल दिल्ली के कप्तान बने रहेंगे.
🚨 Announcement 🚨
Rishabh Pant and Kuldeep Yadav complete high-profile trade between @DelhiCapitals and @LucknowIPL.
Rishabh Pant all set . rejoin #DC at INR 15 Crore whereas Kuldeep Yadav will join #LSG at INR 13.5 Crore.
More Details ▶️ https://t.co/64HeOX143I… pic.twitter.com/tIEvj7fgNo
— IndianPremierLeague (@IPL) June 23, 2026
2- कुलदीप यादव: भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स से लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हो गए हैं. उन्हें नई टीम से 13.5 करोड़ रुपये मिलेंगे.
3- टी नटराजन: तेज गेंदबाज टी नटराजन दिल्ली कैपिटल्स छोड़कर सनराइजर्स हैदराबाद में वापसी कर चुके हैं. उनकी सैलरी 5 करोड़ रुपये होगी.
4- जीशान अंसारी: लेग स्पिनर जीशान अंसारी सनराइजर्स हैदराबाद से दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो गए हैं. उन्हें 40 लाख रुपये मिलेंगे.
5- लियाम लिविंगस्टोन: इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन सनराइजर्स हैदराबाद से चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो गए हैं. उनकी सैलरी 6 करोड़ रुपये होगी.
🚨 . 🚨@ChennaiIPL and @SunRisers have completed a four-player trade ahead of #TATAIPL 2027.
Liam Livingstone (INR 6 Crore, revised fee) and Jack Edwards (INR 3 Crore) move . #CSK, while Khaleel Ahmed (INR 4.8 Crore) and Nathan Ellis (INR 2 Crore) join #SRH.
Details ▶️… pic.twitter.com/2Hwi19tNnC
— IndianPremierLeague (@IPL) November 5, 2026
6- जैक एडवर्ड्स: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स सनराइजर्स हैदराबाद छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ चुके हैं. उन्हें 3 करोड़ रुपये मिलेंगे.
7- खलील अहमद: भारतीय तेज गेंदबाज खलील अहमद चेन्नई सुपर किंग्स से सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल हो चुके हैं. उनकी सैलरी 4.8 करोड़ रुपये होगी.
8- नाथन एलिस: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस चेन्नई सुपर किंग्स से सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल हो गए हैं. उन्हें 2 करोड़ रुपये मिलेंगे.
🚨 . 🚨
T. Natarajan returns . @SunRisers, Zeeshan Ansari moves . @DelhiCapitals following a player trade between the two franchises.
More details 🔽 | #TATAIPL https://t.co/1fXQ3GqWPp
— IndianPremierLeague (@IPL) October 14, 2026
9- हार्दिक पांड्या: भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस छोड़कर पंजाब किंग्स का हिस्सा बन चुके हैं. पंजाब में उनकी सैलरी 18 करोड़ रुपये होगी.
10- अर्शदीप सिंह: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स से मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए हैं. उन्हें नई फ्रेंचाइजी से 18 करोड़ रुपये मिलेंगे.
ये भी पढ़ें: ये हैं U19 एशिया कप में तहलका मचाने वाले 10 खिलाड़ी, जिनका IPL 2027 ऑक्शन में बिकना तय, फ्रेंचाइजी दिल खोलकर लगाएंगी बोली
ऋषभ पंत से हार्दिक पांड्या तक… IPL 2027 रिटेंशन से पहले बदल गई है 10 खिलाड़ियों की टीम, लिस्ट पर डालें नजर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,