UP News: तीन दोस्तों को किया हायर, फिर घर में कराई 10 लाख की चोरी… मेरठ में पारिवारिक विवाद में बेटे ने रची थी साजिश – INA

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों को हैरान कर दिया. नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में एक बेटे ने ही अपने पिता के घर में चोरी की साजिश रच डाली. पारिवारिक विवाद से नाराज बेटे ने अपने तीन दोस्तों को हायर किया और उनके साथ मिलकर घर से 10 लाख रुपये से अधिक की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी करा दिए. हालांकि, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से महज चार घंटे में मामले का खुलासा करते हुए बेटे समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने चोरी की गई पूरी नकदी और जेवरात भी बरामद कर लिए हैं.

पुलिस के मुताबिक, 15 नवंबर 2026 को आशु शर्मा पुत्र विष्णु दत्त शर्मा निवासी शास्त्रीनगर ने नौचंदी थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि उनके घर से 10 लाख रुपये से अधिक की नकदी के साथ बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण गायब हैं. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी और एएसपी सिविल लाइंस के नेतृत्व में नौचंदी पुलिस की विशेष टीम गठित की गई.

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली. जांच में सामने आया कि चोरी की पूरी पटकथा घर के बेटे समीर शर्मा ने ही तैयार की थी. उसने अपने तीन दोस्तों रोहित उर्फ गबरू, ओम सरेन और अंकित को चोरी करने के लिए तैयार किया था. योजना के मुताबिक चारों ने मिलकर घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

चार आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस ने समीर शर्मा पुत्र आशु शर्मा निवासी शास्त्रीनगर, रोहित उर्फ गबरू पुत्र सूर्य प्रकाश, ओम सरेन पुत्र राहुल सरेन और अंकित पुत्र ओम प्रकाश को गिरफ्तार किया है. रोहित, ओम और अंकित शास्त्रीनगर क्षेत्र के लोहियानगर थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं.

पारिवारिक विवाद बना वजह

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि समीर का परिवार में विवाद चल रहा था. इसी नाराजगी में उसने अपने पिता के घर में चोरी कराने की योजना बनाई और तीन दोस्तों को इस काम के लिए हायर किया. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी के पीछे उसका वास्तविक मकसद क्या था और इस साजिश को अंजाम देने के लिए किस तरह योजना तैयार की गई थी.

पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम

मेरठ के एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि पुलिस ने चोरी की गई 10 लाख रुपये से अधिक की पूरी नकदी और सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए हैं. जेवरात की कुल कीमत का आकलन किया जाना बाकी है. महज चार घंटे में घटना का खुलासा करने और शत-प्रतिशत बरामदगी करने वाली पुलिस टीम की अधिकारियों ने सराहना की है. टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए 25 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की गई है. इस खुलासे के बाद इलाके में घटना की खूब चर्चा हो रही है.

तीन दोस्तों को किया हायर, फिर घर में कराई 10 लाख की चोरी… मेरठ में पारिवारिक विवाद में बेटे ने रची थी साजिश


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button