UP News: वाराणसी और कानपुर के कमिश्नर का तबादला, गोंडा-शामली समेत 5 जिलों के DM भी बदले गए – INA

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार 16 आईएएस अधिकारियों को तबादले किए हैं. इसमें कानपुर के मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन को अब वाराणसी का मंडलायुक्त बनाया गया है. कानपुर मंडलायुक्त रहते के विजयेंद्र पांडियन उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग के भी आयुक्त और डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. इसके अलावा उनके पास उत्तर प्रदेश राज्य वस्त्र निगम, स्टेट स्पिनिंग कंपनी, स्टेट यार्न कंपनी, सहकारी कताई मिल्स संघ के प्रबंध निदेशक की भी जिम्मेदारी थी.

इसी प्रकार वाराणसी के मंडलायुक्त एस राजलिंगम को कानपुर का मंडलायुक्त बनाया गया है. वहीं ग्रेटर नोएडा के सीईओ और स्थानियक आयुक्त के अलावा आयुक्त एनसीआर की जिम्मेदारी संभाल रहे रविकुमार एनजी को अब उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगबिक विकास प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है. उन्हें उद्योग, हथकरघा और वस्त्र उद्योग के कमिश्नर की जिम्मेदारी भी मिली है.

श्रमायुक्त सौम्या अग्रवाल का भी तबादला

सरकार ने नई सूची में श्रमायुक्त सौम्या अग्रवाल और यूपीसीडा के सीईओ डॉ. बलकार सिंह का भी तबादला कर दिया है. सौम्या अग्रवाल को यूपी वस्त्र निगम के प्रबंधन निदेशक के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है. इसके अलावा उनके पास स्टेट स्पिनिंग कंपनी, स्टेट यार्न कंपनी, सहकारी कताई मिल्स संघ और यूपी टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क के प्रबंध निदेशक की भी जिम्मेदारी होगी. वहीं डॉ. बलकार सिंह अब ग्रेटर नोएडा के सीईओ, स्थानिक आयुक्त तथा आयुक्त एनसीआर की जिम्मेदारी संभालेंगे.

भदोही के डीएम बने अनिल सिंह

अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग) सहकारी समितियां अनिल कुमार सिंह अब भदोही के डीएम बनाए गए हैं. इसके अलावा भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ भी होंगे. अब तक इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे शैलेश कुमार को अब चंदौली का डीएम बनाया गया है. इसी प्रकार चंदौली के डीएम चंद्र मोहन गर्ग को अब मुख्यमंत्री का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है.

इन जिलों के भी बदले डीएम

उत्तर प्रदेश सरकार ने राजस्व परिषद के अपर आयुक्त भूमि व्यवस्था रमेश रंजन को गोंडा का डीएम बनाया है. वहीं गोंडा डीएम रहीं प्रियंका जैन को नगर विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है. उमेश मिश्रा को जौनपुर का डीएम और यहां डीएम रहे सैमुएल पॉल एन को अपर आयुक्त सहकारी समितियां की जिम्मेदारी दी गई है. इसी क्रम में नागरिक सुरक्षा एवं राजनैतिक पेंशन विभाग के विशेष सचिव मनोज कुमार राय को श्रावस्ती का डीएम बनाया गया है. जबकि श्रावस्ती में डीएम रहीं अन्नपूर्णा गर्ग अब बाल विकास विभाग की विशेष सचिव बनाई गई हैं. इसी क्रम में शामली के डीएम आलोक यादव को आईटी विभाग में विशेष सचिव और ग्रेटर नोएडा के एसीईओ प्रवीण वर्मा को शामली का डीएम बनाया गया है.

वाराणसी और कानपुर के कमिश्नर का तबादला, गोंडा-शामली समेत 5 जिलों के DM भी बदले गए


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button