Sport : IPL 2027: RR और LSG में बड़ी ट्रेड डील, मोहम्मद शमी और एम सिद्धार्थ के बदले लखनऊ आएगा यह स्टार ऑलराउंडर #INA

IPL 2027: आईपीएल 2027 के ऑक्शन और रिटेंशन डेडलाइन से ठीक पहले फ्रेंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली यानी ट्रेड डील लगातार हो रही है. इसी बीच अब एक और बड़ी ट्रेड डील की खबर सामने आ रही है. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच एक मेगा ट्रेड डील लगभग तय हो गई है. इस डील के तहत भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अब राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में नजर आएंगे. वहीं, उनके बदले इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में शामिल होंगे. इसके अलावा, लखनऊ ने अपने युवा स्पिनर एम सिद्धार्थ को भी राजस्थान को सौंपने पर सहमति जता दी है.
मोहम्मद शमी हुए राजस्थान रॉयल्स में शामिल, सैम करन की LSG में एंट्री
ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स पिछले कई दिनों से इस बड़ी ट्रेड डील पर बातचीत कर रहे थे, जो अब लगभग फाइनल हो गई है. इस डील में कुल तीन खिलाड़ियों की अदला-बदली हो रही है. इसके तहत भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और तमिलनाडु के स्पिनर एम सिद्धार्थ अब राजस्थान रॉयल्स की टीम में जाएंगे. जबकि उनके बदले इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बनेंगे.
Lucknow Super Giants are set . trade Mohammed Shami . Rajasthan Royals, with England allrounder Sam Curran heading the other way 🔁
LSG are also set . release Tamil Nadu left-arm spinner M Siddharth as part of the trade with RR
Full story: https://t.co/5Y45cGqsWj pic.twitter.com/VSOzuYlUYT
— Cricinfo (@cricinfo) November 16, 2026
कैसे राजस्थान रॉयल्स के लिए काम आएंगे शमी और सिद्धार्थ?
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में जरूर पहुंची थी, लेकिन शुरुआती ओवरों यानी पावरप्ले में उनकी गेंदबाजी महंगी साबित हुई थी. मोहम्मद शमी के आने से राजस्थान की यह कमजोरी दूर हो जाएगी, क्योंकि शमी ने पिछले सीजन में पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी की थी और अब वह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के साथ मिलकर नई गेंद से कहर बरपा सकते हैं. इसके साथ ही 28 वर्षीय स्पिनर एम सिद्धार्थ के जुड़ने से राजस्थान का स्पिन विभाग भी मजबूत होगा, जो नई गेंद को हवा में स्विंग कराने की अनोखी कला के लिए जाने जाते हैं और आईपीएल में विराट कोहली जैसे बड़े बल्लेबाज का विकेट भी ले चुके हैं.
कप्तानी के दावेदार हैं सैम करन
दूसरी तरफ, आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे रहने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को एक ऐसे ऑलराउंडर की तलाश थी जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में संतुलन ला सके. सैम करन इस कमी को पूरा करेंगे. चोट के कारण पिछला सीजन मिस करने वाले करन लखनऊ में अपने पुराने मेंटर और कोच टॉम मूडी के साथ फिर से काम करेंगे.
इतना ही नहीं, ऋषभ पंत के दिल्ली कैपिटल्स में वापस जाने के बाद से लखनऊ को एक नए कप्तान की भी तलाश है. सैम करन इस साल की शुरुआत में टॉम मूडी की कोचिंग में ही डेजर्ट वाइपर्स को ILT20 का खिताब जिता चुके हैं. ऐसे में लखनऊ की टीम उन्हें अगले सीजन में कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपने पर भी विचार कर सकती है.
यह भी पढ़ें: गिल और केएल राहुल भी ‘अनजान’, न्यूजीलैंड में सिर्फ 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास है टेस्ट खेलने का अनुभव
IPL 2027: RR और LSG में बड़ी ट्रेड डील, मोहम्मद शमी और एम सिद्धार्थ के बदले लखनऊ आएगा यह स्टार ऑलराउंडर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,