Sport : 'KKR को एक लीडर की जरूरत है…', इरफान पठान ने यशस्वी जायसवाल की ट्रेडिंग की खबरों पर दिया बड़ा बयान #INA

Irfan Pathan On Yashasvi Jaiswal: 17 नवंबर को आईपीएल 2027 के रिटेंशन की आखिरी तारीख है. सभी फ्रेंचाइजियां बीसीसीआई को अपनी-अपनी रिटेन और रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट सौंपेंगी. मगर, इससे पहले क्रिकेट के गलियारों में लगातार चर्चा हो रही है कि यशस्वी जायसवाल कोलकाता नाइट राइडर्स में जा सकते हैं और वरुण चक्रवर्ती राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो सकते हैं. इस बारे में अब पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि अगर यशस्वी राजस्थान से केकेआर में जाते हैं, तो ये RR के लिए लॉस होगा, जबकि केकेआर में उन्हें कप्तानी मिल सकती है, क्योंकि केकेआर को अभी कप्तान की जरूरत है.

KKR में जा सकते हैं यशस्वी जायसवाल

कोलकाता नाइट राइडर्स को कप्तान की जरूरत है और इरफान पठान का मानना है कि अगर यशस्वी जायसवाल केकेआर में जाते हैं, तो ये काफी अच्छा रहेगा. इरफान पठान से पूछा गया “कोलकाता नाइट राइडर्स को एक कप्तान की जरूरत है, तो कैसा रहेगा अगर जायसवाल वहां चले जाएं और बदले में वरुण चक्रवर्ती राजस्थान रॉयल्स में आ जाएं?”

इसके जवाब में क्रिकइन्फो से बात करते हुए यशस्वी जायसवाल ने कहा, “मुझे इसमें कोई दिक्कत नहीं होगी, बिल्कुल भी नहीं, क्योंकि KKR को एक लीडर की जरूरत है. अभी वरुण चक्रवर्ती उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं. हालांकि, वह अभी भी एक बहुत अच्छे गेंदबाज हैं और उन्होंने KKR के लिए अच्छा काम किया है. वरुण चक्रवर्ती के लिए KKR छोड़ना मुश्किल होगा, लेकिन टीम को भविष्य के लिए एक लीडर मिल जाएगा. याद रखें, एक बड़ा ऑक्शन भी आने वाला है. इसलिए, अगर KKR के पास यशस्वी जायसवाल आते हैं, तो वे भविष्य की योजना बना सकते हैं.”

कप्तानी करने के लिए उत्सुक हैं यशस्वी जायसवाल

इरफान पठान ने आगे कहा, “जाहिर है, एक लीडर के तौर पर, हमें नहीं पता कि IPL के दबाव को यशस्वी जायसवाल कैसे संभालेंगे. मैंने सुना है कि वह कप्तानी करने के काफी इच्छुक हैं, जो कि कोई भी खिलाड़ी हो सकता है. लेकिन यह भविष्य को ध्यान में रखकर बनाई गई योजना होगी. मुझे लगता है कि अगर यह ट्रेड होता है, तो मैं इसे काफी अच्छी रेटिंग दूंगा.”

राजस्थान रॉयल्स को होगा नुकसान

जब इरफान पठान से फिर पूछा गया, “राजस्थान रॉयल्स के नजरिए से क्या कहेंगे?”

इरफान पठान ने कहा, “मैंने जो देखा और सुना है, उसके हिसाब से वह वहां बहुत खुश नहीं हैं और शायद कप्तानी करना चाहते हैं. मुझे पक्का नहीं पता, क्योंकि इस बारे में काफी बातें हो रही हैं, इसलिए असलियत क्या है, यह कहना मुश्किल है. अगर वह जाते हैं, तो राजस्थान रॉयल्स एक ऐसे खिलाड़ी को खो देगी जो उन्हें लगातार अच्छी शुरुआत देता है. वह एक बेहतरीन परफॉर्मर हैं, है ना?”

यशस्वी जायसवाल स्वाभाविक रूप में नहीं आए नजर

इरफान पठान ने आगे कहा, “लेकिन पिछले साल हमने देखा कि वैभव सूर्यवंशी टीम में आए और रियान पराग ने कप्तानी संभाली. मुझे कहीं न कहीं लगा कि यशस्वी अपने स्वाभाविक रूप में नहीं थे. अगर ऐसा है और मैं सिर्फ अंदाजा लगा रहा हूं और अगर वह लखनऊ या कोलकाता में से किसी एक टीम की कप्तानी करना चाहते हैं, तो…”

ये भी पढ़ें: ‘एक दिन आपको भी जाना ही होगा…’, कपिल देव ने रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर दिया बयान, जानें क्या-क्या कहा…

'KKR को एक लीडर की जरूरत है…', इरफान पठान ने यशस्वी जायसवाल की ट्रेडिंग की खबरों पर दिया बड़ा बयान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button