Sport : MS Dhoni के संन्यास पर भारतीय क्रिकेटर्स का आया ऐसा रिएक्शन, CSK का मेंटॉर बनने पर इस तरह दी बधाई #INA

MS Dhoni Retirement : चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और पांच बार के चैंपियन महेंद्र सिंह धोनी आज यानी 17 नवंबर (मंगलवार) को आईपीएल से संन्यास ले लिया है. अब धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में कभी खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे. उन्होंने अपना पहला मैच साल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला था. आज IPL 2027 के पहले CSK ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर धोनी के नहीं खेलने की जानकारी दी थी. इसके साथ ही एमएस धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 के लिए अपना मेंटर घोषित किया है.

अब जब धोनी संन्यास ले चुके हैं. तो भारतीय क्रिकेट टीम में उनके साथ खेले खिलाड़ी और अन्यू पूर्व क्रिकेटर उनके आईपीएल करियर के अंत पर उनको बधाई दे रहे हैं. वो उन्हें चेन्नई का मेंटर बनने के लिए भी बधाई दे रहे हैं. इसी कड़ी में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, ऑलराउंडर इरफान पठान और स्पिनर युजवेंद्र चहल समेत कई अन्य खिलाड़ियों ने बधाई दी है.

शिखर धवन ने धोनी को दी बधाई

शिखर धवन ने लिखा, ‘ एमएस धोनी यह कितना शानदार सफर रहा है. भाई! आपकी लीडरशिप, शांति और खेल पर आपके असर ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है. खिलाड़ी भले ही एक कदम पीछे हट जाए, लेकिन क्रिकेट पर आपका असर बना रहेगा. CSK के साथ इस नए रोल के लिए आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं’.

चहल ने बोली दिल छू लेने वाली बात

युजवेंद्र चहल ने लिखा, ‘आपने मुझे इंडिया के लिए डेब्यू कैप दी, यह एक ऐसा पल है जिसे मैं जिंदगी भर याद रखूंगा. आपके गाइडेंस, मेंटरशिप और पक्के विश्वास ने मेरे सफर को बनाने में बहुत कीमती भूमिका निभाई है. थैंक यू, माही भाई. आपकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी. आपको इस रोल के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं जो आपके लिए नया नहीं है, बस CSK के साथ एक नया चैप्टर है’.

इरफान पठान ने भी किया धोनी के लिए पोस्ट

इरफान पठान ने लिखा, ‘एक लीडर, एक फिनिशर, प्रेशर में शांत और शांत रहने वाले और इंडियन क्रिकेट के सबसे असरदार लोगों में से एक एमएस धोनी, आपने जो लेगेसी बनाई है, उसकी बराबरी करना मुश्किल होगा. बहुत बढ़िया, धोनी मुझे यकीन है कि आपका बहुत ज़्यादा एक्सपीरियंस और नॉलेज अगली पीढ़ी के क्रिकेटरों को इंस्पायर करता रहेगा’.

रुतुराज ने लिखा इमोशन पोस्ट

चेन्नई के वर्तमान कप्तान और भारतीय क्रिकेटर रुतुराज गायकवाड़ ने पोस्ट कर लिखा, ‘सिंप्लिसिटी. जब मैं 2019 में पहली बार CSK में शामिल हुआ, तो मुझे इस शब्द का सही मतलब सीखने को मिला. मैंने आपको जितना हो सके लेंस से देखा, यही सबसे बड़ा सबक था जो मैंने सीखा, इतने सालों में आपने जो भी अचीवमेंट्स हासिल की हैं, उसके बावजूद! ड्रेसिंग रूम, फील्ड, 22 यार्ड्स शेयर करना और आपके साथ गेम खत्म करना, यही सपनों का मतलब है. आप हमारे थाला हैं और हमेशा रहेंगे, हमारे कैप्टन और हमारे लीडर! हर चीज के लिए थैंक यू माही भाई’.

View this post on Instagram

A post shared by Ruturaj Gaikwad (@ruutu.131)

 इन क्रिकेटर्स ने भी दी धोनी को बधाई

ये भी पढ़ें : ये क्या हो गया! गुरनूर बराड़ को अग्रेशन दिखाना पड़ा भारी, सिर्फ इस एक गलती के लिए ICC ने दी बड़ी सजा

MS Dhoni के संन्यास पर भारतीय क्रिकेटर्स का आया ऐसा रिएक्शन, CSK का मेंटॉर बनने पर इस तरह दी बधाई





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button