यूपी – गजब खेल: हुक्मरानों की 411 गाड़ियां अनफिट, फिर भी सड़कों पर फर्राटा, ये गलती न करें…क्योंकि आप आम लोग हैं – INA

आम आदमी की गाड़ी की फिटनेस या बीमा खत्म हो जाए तो सड़क पर निकलते ही चालान और सीज होने का डर सताने लगता है। दूसरी ओर सरकारी महकमों के हुक्मरानों की गाड़ियां खुद ही नियमों को धुएं में उड़ा रही हैं। जिले में उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र के अधिकारियों और विभागों की 411 गाड़ियां फिटनेस की मियाद खत्म कर चुकी हैं।