Sport : IPL 2027: पंजाब किंग्स में शामिल हो सकते हैं टीम इंडिया और MI के पूर्व बॉलिंग कोच, रिकी पोंटिंग से चल रही बातचीत #INA

IPL 2027: आईपीएल 2027 से पहले फ्रेंचाइजियों के कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलावों का दौर जारी है. अब इसी बीच टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के पूर्व बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पारस म्हाम्ब्रे जल्द ही पंजाब किंग्स के साथ जुड़ सकते हैं. अगर सब कुछ सही रहा, तो वे पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग के साथ एक बार फिर काम करते नजर आएंगे. हालांकि, इस पर अंतिम फैसला होना अभी बाकी है.
पंजाब किंग्स में क्यों बन रही है जगह?
पंजाब किंग्स की टीम आगामी सीजन आईपीएल 2027 के लिए अपने कोचिंग स्टाफ को नए सिरे से तैयार कर रही है. हाल ही में फ्रेंचाइजी ने अपने बॉलिंग कोच जेम्स होप्स और फील्डिंग कोच ब्रैड हैडिन से नाता तोड़ लिया है. इसके अलावा, स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले भी भारतीय पुरुष टीम के साथ जुड़ने के लिए फ्रेंचाइजी छोड़ चुके हैं. ऐसे में पंजाब किंग्स को एक अनुभवी बॉलिंग कोच की तलाश है और जेम्स होप्स की खाली जगह भरने के लिए पारस म्हाम्ब्रे सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं.
रिकी पोंटिंग और हार्दिक पांड्या से पुराना नाता
पारस म्हाम्ब्रे के लिए पंजाब किंग्स का ड्रेसिंग रूम बिल्कुल भी नया नहीं होगा, क्योंकि वे टीम के कई बड़े चेहरों के साथ पहले ही काम कर चुके हैं. साल 2015 के आसपास जब रिकी पोंटिंग मुंबई इंडियंस के हेड कोच थे, तब म्हाम्ब्रे भी उसी कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे. इसके अलावा, हाल ही में मुंबई इंडियंस से ट्रेड होकर पंजाब किंग्स में शामिल हुए स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ उन्होंने मुंबई की टीम में काम किया है. वहीं, पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ भी म्हाम्ब्रे टीम इंडिया में काम कर चुके हैं, जिससे उन्हें नई टीम में तालमेल बिठाने में काफी आसानी होगी.
🔄 Paras Mhambrey in talks with Punjab Kings
🏏 The former India and Mumbai Indians bowling coach could reunite with Ricky Ponting at PBKS
👀 A final decision is pending pic.twitter.com/urI1lHcdW0
— Cricbuzz (@cricbuzz) November 19, 2026
मुंबई इंडियंस ने हाल ही में किया था रिलीज
54 वर्षीय पारस म्हाम्ब्रे को हाल ही में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपने कोचिंग स्टाफ से रिलीज किया है. आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस ने अपने सपोर्ट स्टाफ में बड़ा बदलाव करते हुए म्हाम्ब्रे और लसिथ मलिंगा को बाहर कर दिया था और उनकी जगह मिचेल मैक्लेनाघन तथा धवल कुलकर्णी को शामिल किया है.
आखिरी फैसले पर टिकी है फैंस की नजर
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, म्हाम्ब्रे इस समय दुबई में हैं और आईएलटी20 (ILT20) में एमआई अमीरात के बॉलिंग कोच की भूमिका निभा रहे हैं. उनकी पंजाब किंग्स के मैनेजमैंट और रिकी पोंटिंग से बातचीत चल रही है. पंजाब किंग्स मैनेजमेंट का साफ कहना है कि सपोर्ट स्टाफ को चुनने का अंतिम फैसला हेड कोच रिकी पोंटिंग के हाथों में है. इसके अलावा, चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़ने वाले राजीव कुमार के भी पंजाब किंग्स के फील्डिंग कोच बनने की चर्चा तेज है.
यह भी पढ़ें: Explainer: अनुभव की अनदेखी या ओवर-स्मार्टनेस? जानें सिराज-जडेजा को प्लेइंग 11 से बाहर करना टीम इंडिया को कितना पड़ रहा भारी
IPL 2027: पंजाब किंग्स में शामिल हो सकते हैं टीम इंडिया और MI के पूर्व बॉलिंग कोच, रिकी पोंटिंग से चल रही बातचीत
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,