Sport : IPL 2027 के ऑक्शन में किन 10 खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा कोई भी खरीदार, इनका अनसोल्ड रहना तय #INA

IPL 2027 : आईपीएल 2027 के रिटेंशन के बाद अब सभी फैंस की नजरें ऑक्शन पर रहने वाली हैं. आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होने वाला है. इस बार आईपीएल का ऑक्शन सुबह 11 बजे से होगा. इस बार सभी 10 फ्रेंचाइजियों कुल 66 खाली स्लॉट को भरने के लिए बोली लगाएंगी. इनमें 25 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों भी रखे हैं. इस दिन सभी खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा. कुछ खिलाड़ी को बड़ी रकम मिलेगी और उन्हें खरीद लिया जाएगा, तो कुछ ऐसे अभागे खिलाड़ी होंगे जिनको आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में शायद कोई खरीदार नहीं मिलेगा. वो आईपीएल 2027 से पहले ही अनसोल्ड रह जाएंगे. 

तो आज हम आपको उन 10 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनको शायद इस बार कोई खरीदार नहीं मिलेगा और उनको किसी भी फ्रेंचाइजी के द्वारा शायद नहीं खरीदा जाएगा. इन 10 खिलाड़ियों की लिस्ट में एक बड़ा नाम भी हैं. इस दौरान हम आपको ये भी बताएंगे कि, जो खिलाड़ी अनसोल्ड रह जाएंगे उन्हें किस टीम के द्वारा रिलीज किया गया है.

1 – मोहम्मद इजहार

आईपीएल 2027 से पहले मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार को मुंबई इंडियंस की टीम के द्वारा रिलीज कर दिया गया है. अब शायद ही मोहम्मद इजहार को आईपीएल 2027 की नीलामी में कोई उन पर बोली लगाएगा. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपए में 2026 आईपीएल के लिए खरीदा था. इजहार बिहार के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. उन्होंने अब तक सिर्फ एक फर्स्ट क्लास मैच खेला है, जिसमें उन्होंने 19 ओवर गेंदबाजी की है. इस दौरान इजहार ने 114 बॉल में 4.57 की इकॉनमी के साथ कुल 87 रन लुटाए हैं. उनको एक भी विकेट नहीं मिला. इसके साथ ही वो घरेलू क्रिकेट में बिहार के लिए 7 टी20 मैचों 11 विकेट हासिल किए हैं. वहीं बल्ले से 10 रन भी बनाए हैं. ऐसे में जब बहुत बड़े-बड़े खिलाड़ी नीलामी में होंगे तो शायद ही उनको कोई खरीदार नहीं मिल पाएं.

2 – दानिश मालेवार 

आईपीएल 2027 से पहले दानिश मालेवार को भी रिलीज कर दिया गया. अब शायद उन्हें भी आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में कोई खरीदार मिल पाए. उन्हें मुंबई इंडियंस ने इस बार रिलीज किया है. आईपीएल 2026 के लिए एमआई ने उन्हें 30 लाख में खरीदा था. मालेवार ने आईपीएल 2027 में मुंबई इंडियन के लिए सिर्फ 2 मुकाबले खेले थे, इस दौरान उन्होंने 2 रन बनाए. दानिश घरेलू क्रिकेट में विदर्भ की ओर से खेलते हैं. मालेवार दाएं हाथ के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं. अब आईपीएल 2027 में उनकी पर शायद ही कोई फ्रेंचाइजी बोली लगाए.   

3 – तेजस्वी सिंह दहिया 

आईपीएल 2027 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने तेजस्वी सिंह दाहिया को रिलीज कर दिया. दिल्ली के इस विकेटकीपर बल्लेबाज को अब शायद ही आईपीएल 2027 में कोई खरीदार मिल पाए. इन पर बोली लगाई जाएगी इसकी उम्मीद न के बराबर है. ऐसे में ये अनसोल्ड रह सकते हैं. 24 वर्षीय इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 में अपना डेब्यू किया था और सिर्फ 2 मुकाबले कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेले थे. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 12 रन बनाए थे. इसमें 4 चौके शामिल थे. अब हो सकता है कि फ्रेंचाइजियां अन्य विकल्पों के देखें और उन पर कोई बोली ही न लगाए.

4 – दक्ष कामरा 

हारियाणा के स्पिन ऑलराउंडर दक्ष कामरा को आईपीएल 2027 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज कर दिया है. दक्ष को आईपीएल 2026 के लिए केकेआर ने 30 लाख रुपए में खरीदा था. अब लगाता है शायद ही उन्हें आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में कोई खरीदार मिलेगा. हो सकता है वो इस नीलामी में अनसोल्ड ही रह जाएं.  कामरा ने अभी तक मेनस्ट्रीम घरेलू क्रिकेट में कोई रिकॉर्ड नहीं बनाया है, क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स की स्काउटिंग टीम ने उन्हें लोकल सर्किट, ट्रायल या नेट परफॉर्मेंस में देखी गई काबिलियत के आधार पर चुना था. उन्होंने कोई आईपीएल मैच भी नहीं खेला है.

5 – मंगेश यादव 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने बाएं हाथ के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर मंगेश यादव को आईपीएल 2027 से पहले रिलीज कर दिया है. आरसीबी ने आईपीएल 2026 के लिए उन्हें 5.20 करोड़ में खरीदा था. मध्य प्रदेश के ग्वालियर के इस क्रिकेट को अब हो सकता है आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिली. इस पर शायद ही कोई बोली लगाएगा. ऐसे में ये भी अनसोल्ड रह सकते हैं. उन्होंने अब तक लिस्ट ए में 3 मैच खेले हैं, जिसमें 2 रन बनाए हैं. वहीं 3 विकेट भी अपने नाम दर्ज की हैं. इसके साथ ही दो टी20 मैचों में 28 रनों बल्ले से बनाए हैं और बॉल के साथ 3 विकेट अपने नाम की हैं. 

6 – कुलवंत खेजरोलिया

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2027 से पहले कुलवंत खेजरोलिया को रिलीज कर दिया है. 34 वर्षीय इस खिलाड़ी ने दिल्ली और मध्य प्रदेश की ओर से अपना घरेलू क्रिकेट खेला है, जबिक उनका जन्म राजस्थान के झंनझून में हुआ था. अब आईपीएल 2027 की नीलामी में शायद ही उनको कोई भी फ्रेंचाइजी खरीदे. क्योंकि उनके आंकड़े भी काफी सामन्या हैं. इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अब तक 9 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 6 विकेट हासिल किए हैं. कुलवंत खेजरोलिया आईपीएल में साल 2018 से खेलते हुए नजर आ रहे हैं. अब तक वो कुल 5 टीमों का हिस्सा आईपीएल में रह चुके हैं. वो गुजरात टाइटंस के अलावा मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स का भी हिस्सा रह चुके हैं.

7 – अभिषेक पोरेल 

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को आईपीएल 2027 से पहले रिलीज कर दिया है. उन पर एक महिला से रेप के आरोप भी लगे हैं. ऐसे में उम्मीद बहुत कम है कि, उन्हें आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में कोई भी खरीदार मिलेगा. उन्होंने आईपीएल में अपना डेब्यू 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से किया था. तब से वो दिल्ली के ही खेल रहे थे. आईपीएल 2024 में उन्होंने 14 मैचों में 327 रन बनाए थे. 2025 में उनके बल्ले से 13 मैचों में 301 रन निकले. 2026 तक उनके आईपीएल करियर में 35 मैचों में 769 रन दर्ज हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 65 रन है. इस शानदार प्रदर्शन के बाद भी शायद वो इस बार अनसोल्ड रह जाएं.

8 – अमन खान 

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अमन हाकिम खान को आईपीएल 2027 से पहले रिलीज कर दिया है. केकेआर ने आईपीएल 2026 में उन्हें 40 लाख में खरीदा था. दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर को अब शायद ही आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्श में कोई भी टीम अपने साथ रखें. उन्होंने आईपीएल में अपना डेब्यू 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से किया था. केकेआर ने उन्हें 2021 की नीलामी में 20 लाख रुपये में खरीदा था. इसके बाद में 2022 में उन्हें शार्दुल ठाकुर के बदले दिल्ली कैपिटल्स में ट्रेड कर दिया गया. आईपीएल 2023 में उन्होंने दिल्ली की ओर से 11 मुकाबले खेले और गुजरात टाइटंस के खिलाफ 51 रन की पारी खेलकर अपना पहला आईपीएल अर्धशतक लगाया. उनके आईपीएल करियर में कुल 12 मैचों में 115 रन हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 51 रन और स्ट्राइक रेट 110.58 है. अब इस प्रदर्शन के बाद भी उनको पत्ता कट सकता है.

 9 – अजय मंडल 

अजय मंडल को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपए में खरीदा था और अब उनको रिलीज कर दिया है. आईपीएल 2027 की नीलामी में अब शायद ही उन्हें कोई खरीदार मिल पाए. 25 फरवरी 1996 को छत्तीसगढ़ के दुर्ग में जन्मे इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2023 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था, लेकिन उन्हें उस सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. इसके बाद 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया. वह निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी करने के साथ-साथ बाएं हाथ की स्पिन से विकेट लेने की क्षमता रखते हैं. 

10 – कृष भगत 

मुंबई इंडियंस ने अपने 22 वर्षीय पंजाब के युवा ऑलराउंडर कृष भगत 2026 में 30 लाख में खरीदा था. अब उन्होंने उसे रिलीज कर दिया है. ऐसे में उनके आंकड़े देखने के बाद कहा जा सकता है कि, शायद ही आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में उन्हें कोई फ्रेंचाइजी खरीदे. दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर को आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह अपनी टीम में शामिल किया था. उन्होंने 20 अप्रैल 2026 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल डेब्यू किया. उन्होंने आईपीएल में 3 मुकाबले खेले और 2 पारियों में 10 रन बनाए. उनका सर्वोच्च स्कोर 7 रन रहा है. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 3 मैचों में 36 गेंदें फेंकी और 63 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला है.

ये भी पढ़ें : RCB से GT तक… IPL 2027 में इन 5 टीमों के कप्तान हैं तय, बदलने का नहीं 1% कोई चांस, क्या आपको मालूम हैं इनके नाम

IPL 2027 के ऑक्शन में किन 10 खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा कोई भी खरीदार, इनका अनसोल्ड रहना तय





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button