अररिया विधि-व्यवस्था संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

मिंटू राय संवाददाता अररिया

अररिया जिला पदाधिकारी, अररिया अनिल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक, अररिया, श्री अंजनी कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फारबिसगंज/सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी/थानाध्यक्ष/सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निकाय एवं उक्त विभागों से संबंधित प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी अपने-अपने अनुमंडल/प्रखंड मुख्यालय से Google meet के माध्यम से समीक्षा बैठक से जुड़े रहे।

उक्त बैठक में मुख्य रूप से सरस्वती पूजा, शव-ए-बरात से संबंधित विधि व्यवस्था संधारण, दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई, थाना जनता दरबार (भू-विवाद) (राजस्व) (भू-समाधान), लोक भू-अतिक्रमण, थाना भवन के लिए भूमि की उपलब्धता, अनाधिकृत धार्मिक संरचना, उत्पाद विभाग एवं विधि प्रशाखा, नीलम पत्र, खनन, शास्त्र का नवीकरण (सामान्य शाखा), चरित्र प्रमाण पत्र सत्यापन (सामान्य शाखा), न्यायालय वाद (जिला विधि प्रशाखा), कल्याण, सीसीटीवी, लोग शिकायत निवारण के कार्यों की प्रगति गहन समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी द्वारा बैठक में सरस्वती पूजा को लेकर संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को ससमय शांति समिति की बैठक आयोजित करने निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा मूर्ति संस्थापन स्थलों को चिन्हित करने, पूजा पंडालों में सीसीटीवी का अधिष्ठापन सहित आवश्यक रूप से वीडियोग्राफी भी करने का निर्देश दिया गया। सभी पूजा समितियों को जुलूस की अनुज्ञप्ति लेना अनिवार्य किया गया है। जुलूस मार्ग का सत्यापन थाना अध्यक्ष एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ डीजे पर सख्त प्रतिबंध लगाने का भी निर्देश दिया गया। लाउडस्पीकर हेतु अनुज्ञप्ति अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा निर्गत किया जायेगा।

जिलाधिकारी द्वारा विगत पांच वर्षों के सरस्वती पूजा के अवसर पर घटित घटनाएं एवं संबंधित मामले में शामिल व्यक्तियों के गतिविधियों का सत्यापन एवं लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। पूर्व तैयारी के क्रम में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को शरारती तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई ससमय में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को विसर्जन स्थल पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। विसर्जन हेतु प्रमुख नदी घाटों पर गुगोताखोरों, बचाव दल, एंबुलेंस तथा चिकित्सा दलों की प्रतिनियुक्ति करने सहित खतरनाक घाटों की पूर्व से पहचान कर वहां विसर्जन पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है। बैठक को पुलिस अधीक्षक द्वारा भी संबोधित किया गया और कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिविल सर्जन अररिया, सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी जिला अररिया, जिला कल्याण पदाधिकारी अररिया, जिला खनन पदाधिकारी अररिया, जिला शिक्षा पदाधिकारी अररिया, उत्पाद अधीक्षक अररिया, संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button