सिद्धार्थनगर के थाना भवानीगंज कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा  कृष्ण द्रोपदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भड़रिया में स्कूली बच्चों को नशामुक्ति एवं साइबर अपराध के सम्बंध में जागरूक किया गया ।

सिद्धार्थनगर के थाना भवानीगंज कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा  कृष्ण द्रोपदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भड़रिया में स्कूली बच्चों को नशामुक्ति एवं साइबर अपराध के सम्बंध में जागरूक किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में तथा प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह के निर्देशन में संचालित कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के अंतर्गत आज थाना भवानीगंज,जनपद सिद्धार्थनगर के श्री कृष्ण द्रोपदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भड़रिया,जनपद सिद्धार्थनगर में जनसंवाद एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।प्रधानाचार्य महोदय , से संवाद कर मानक के अनुरूप बच्चों के आने-जाने हेतु यातायात नियमों एवं निर्देशों से अवगत कराया गया तथा बच्चों को सेल्फ डिफेंस के बारे में बताया गया।आवश्यक पुलिस सहायता हेतु सीपीयू टीम प्रभारी का नंबर भी प्रदान किया गया ।प्रधानाचार्य व अन्य अध्यापकगणों द्वारा पुलिस के इस जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए पुलिस के प्रति विश्वास एवं सहयोग की भावना व्यक्त की गई तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की गई ।

Back to top button