फ़िल्मी – बकरीद पर कुर्बानी को लेकर हुए बवाल पर बोले अदनान शेख; ‘कुछ बेरोजगार लोग माहौल खराब करने…’ – #INA

टिकटॉक फेम अदनान शेख ने बकरीद पर बकरे की कुर्बानी को लेकर एक वीडियो बनाया है। उन्होंने कहा कि हर साल बकरीद के मौके पर कुछ बेरोजगार लोग हमेशा माहौल खराब करने आ जाते हैं। 

टिकटॉक से सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाने वाले इंफ्लुएंसर अदनान शेख ने बकरीद पर बकरों की कुर्बानी के खिलाफ आवाज उठाने वालों को लेकर एक वीडियो बनाई। उन्होंने कहा कि हर साल बकरीद पर कुछ बेरोजगार लोग माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं। इस दौरान अदनान ने मीरा रोड की एक सोसाइटी में बकरों के लिए लगाए गए शेड पर हुए बवाल को लेकर भी बात की। अदनान ने सोसाइटी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन मीरा रोड का नाम जरूर लिया।

अदनान शेख ने पोस्ट किया वीडियो

The Loktantrik नाम के इंस्टाग्राम पेज ने अदनान शेख का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ दावा किया गया है कि अदनान ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में ये वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में अदनान बकरीद पर होने वाली कुर्बानी को लेकर बात करते नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक सर्वे किया जिसमें उन्हें जवाब मिला कि 80 पर्सेंट लोग भारत में नॉनवेज खाते हैं। उन्होंने कहा कि केवल हमें जिम्मेदार मत ठहराओ।

मीरा रोड पर हुए बवाल को लेकर क्या बोले अदनान

अदनान का जो वीडियो शेयर किया गया उसमें वो कहते हैं, “जब भी बकरीद करीब आती है, तो कुछ बेरोजगार लोग आते हैं और माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं। ऐसी ही एक खबर वायरल हो रही मीरा रोड से, जहां पर सोसाइटी में परमीशन थी कुर्बानी की और बकरे लाने की, तो कुछ लोगों को दिक्कत हुई और इस बार बात का बतंगड़ बनाया गया। वहां पर सुअर लाया गया, विरोध किया गया। मतलब कितने खाली हैं लोग कि कोई दूसरा अगर अपना कल्चर फॉलो कर रहा है तो उससे इतनी तकलीफ की विरोध कर रहे हैं।”

अदनान बोले- हमें अपना त्योहार मनाने दो

अदनान ने फिर तंज कसते हुए कहा, “ठीक है। मैंने कहा अगर इतना गलत हो रहा है तो सर्वे करो। आज अदनान एक सर्वे करेगा। चैटजीपीटी से अदनान ने पूछा भारत में मुस्लिम जनसंख्या कितनी है? जवाब मिला- 14 से 15 पर्सेंट। मैंने कहा ओके। फिर मैंने पूछा भारत की पूरी जनसंख्या में नॉनवेज कितने पर्सेंट लोग खाते हैं? जवाब मिला- 80 पर्सेंट। सिर्फ हमलोगों को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते। तो शांति से रहो। सबकी अपनी पसंद है। आजादी है, जाकर पहले पता करो बीफ एक्सपोर्ट कैसे हो रहा है? भारत इतने टॉप पर क्यों आ रहा है? बड़ी-बड़ी कंपनियां कौन चला रहा है? ये सब पता करो। यहां पर आकर तमाशा करना फालतू, शांति से रहो यार। तुम भी अपना त्योहार मनाओ, मनाने दो हम लोगों को भी। बस प्यार बांटो बेरोजगार लोग।”

सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल

अदनान के इस वीडियो पर काफी लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये नाचने वाले भी दूसरों को खाली बोलेंगे। तू जाकर टिकटॉक पर ही सर्वे कर। एक दूसरे यूजर ने लिखा- भाई चैटजीपीटी से पूछना पाकिस्तान कैसे जाना है। तुम वहीं चले जाओ। एक ने लिखा- सर्वे=चैटजीपीटी, तू टिकटॉक पर ही जा भाई

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम की ही होगी.

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News