कुवैत पर ईरानी हमले से भड़के खाड़ी देश:कहा- ऐसे कायराना हमले से तनाव बढ़ा; ट्रम्प बोले- ईरान पर अटैक मेरा फैसला- INA NEWS

खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) ने बुधवार को कुवैत और बहरीन पर हुए हमलों को लेकर ईरान की कड़ी आलोचना की। संगठन ने इन हमलों को कायराना बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। GCC के महासचिव जासिम मोहम्मद अलबुदैवी ने कहा कि ईरान लगातार ऐसे कदम उठा रहा है जो खाड़ी देशों की सुरक्षा, स्थिरता और संप्रभुता के लिए खतरा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान के हालिया हमले अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र के नियमों और अंतरराष्ट्रीय मानकों का उल्लंघन हैं। ऐसे कदमों को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सख्त रुख अपनाना चाहिए। खाड़ी सहयोग परिषद यानी GCC में कुवैत, कतर, सऊदी अरब, बहरीन, ओमान और UAE शामिल हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि ईरान के खिलाफ कार्रवाई का फैसला उन्होंने खुद लिया था। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें ऐसा करने के लिए प्रभावित किया था। एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा, किसी ने मुझे बहकाया नहीं। यह फैसला मेरा अपना था। पिछले 24 घंटे के 4 बड़े अपडेट्स… 1. कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन-मिसाइल हमला: हमले में 1 भारतीय की मौत हुई, 63 लोग घायल हुए। एयरपोर्ट को नुकसान पहुंचा और उड़ानें अस्थायी रूप से रोकनी पड़ीं। 2. ईरान ने कुवैत और बहरीन को चेतावनी दी: तेहरान ने कहा कि अगर किसी देश की जमीन का इस्तेमाल ईरान पर हमले के लिए हुआ तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा। 3. ट्रम्प ने कहा- ईरान ने परमाणु हथियार नहीं बनाने की शर्त मानी: अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा है कि प्रस्तावित समझौते में ईरान परमाणु बम नहीं बनाने का वादा करेगा। 4. नेतन्याहू पर ट्रम्प भड़के, ‘पागल’ तक कहा: रिपोर्ट के मुताबिक लेबनान में इजराइली हमलों और बढ़ते तनाव को लेकर ट्रम्प ने नेतन्याहू से नाराजगी जताई। 5. लेबनान में इजराइली सैन्य कार्रवाई तेज: हिजबुल्लाह ने 13 हमलों का दावा किया, जबकि इजराइल ने कई इलाकों पर हवाई हमले किए और लोगों को घर खाली करने के आदेश दिए। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News