अररिया मनरेगा पीओ ने जल्द प्लेग्राउंड निर्माण कार्य करने का पीआरएस को दिया निर्देश

मिंटू राय संवाददाता अररिया

बिहार अररिया खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया अभियान के तहत जिले के सभी पंचायत को अब अपना प्लेग्राउंड होगा। जिसको लेकर बीते 15 नवंबर को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रिमोट कंट्रोल से शिलान्यास कर चुके हैं। प्लेग्राउंड का जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के लिए अररिया प्रखंड के मनरेगा पीओ रजनीकांत सिंह ने संबंधित पीटीए व पीआरएस के साथ बैठक किया।

बैठक में पीओ ने बताया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसलिए संबंधित सभी पीटीए व पीआरएस निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा करेंगे। मनरेगा पीओ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के 22 पंचायत में कुल 28 प्लेग्राउंड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि समय पर प्लेग्राउंड निर्माण कार्य होने से स्थानीय बच्चों को खेल में कोई परेशानी नहीं होगी। बैठक में पीटीए विकास कुमार, ब्रजेश कुमार, रत्नेश रत्न पीआरएस नवल कुमार, प्रशांत कुमार, बाबुल कुमार, सुशील कुमार, दिनेश विश्वास आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button