Breaking . . Live Updates: दिल्ली के आरके पुरम में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 गिरफ्तार, एक घायल
.webp?w=1200&resize=1200,630&ssl=1)
Breaking . . Live Updates: आज 6 फरवरी 2026 और दिन शुक्रवार है. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में धीरे-धीरे मौसम साफ होने लगा है. लेकिन सर्द हवाओं के चलते अभी भी ठंड का एहसास कम नहीं हुआ है. गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में दिनभर धूप खिली रही, लेकिन तेज हवाओं के चलते लोगों को ठंड महसूस होती रही. आज भी मौसम साफ बना हुआ है. उधर पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर अभी भी जारी है.
वहीं पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम में गुरुवार देर रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि इन भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर कम थी, जिसके चलते कहीं से भी किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है. उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के दौरान बातचीत करेंगे. उधर भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की इस साल की पहली बैठक में लिए गए फैसलों का आज एलान किया जाएगा.
वहीं पश्चिम बंगाल विधानसभा में आज मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा होगी. इस दौरान सदन में हंगामे के आसार हैं. उधर फिल्म अभिनेता सलमान खान आज जयपुर के उपभोक्ता आयोग के समक्ष पेश होंगे. बता दें कि आयोग के अध्यक्ष ग्यारसीलाल मीणा ने सलमान खान को जमानती वारंट देकर तलब किया हुआ है.
वहीं दिल्ली के तुर्कमान गेट में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास पत्थरबाजी मामले के 3 आरोपियों की जमानत पर आज फैसला आने की उम्मीद है. जबकि सुप्रीम कोर्ट आज जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर की याचिका पर सुनवाई करेगी. सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की बेंच उनकी याचिका पर सुनवाई करेगी.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें हमारा चैनल के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
Breaking . . Live Updates: दिल्ली के आरके पुरम में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 गिरफ्तार, एक घायल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,
.webp?w=220&resize=220,150&ssl=1)






.webp?w=390&resize=390,220&ssl=1)
