सीजी- CG News: भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज, मैराथन मीटिंग में इन अहम मुद्दों पर बनेगी रणनीति – INA

Chhattisgarh News: भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 31 अगस्त को रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी। यह बैठक सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक विभिन्न सत्रों में आयोजित की जायेगी। इस अहम बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं, संगठनात्मक विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मंथन किया जायेगा।