Sport : इंग्लैंड की जीत से बदला WTC प्वॉइंट्स टेबल का हाल, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, तो पाकिस्तान का हुआ बुरा हाल, समझें समीकरण #INA

WTC Points Table Update: लॉर्ड्स में पाकिस्तान के साथ खेले गए टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और194 रनों से जीत दर्ज कर ली. इस जीत के साथ ही न केवल मेजबान टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है बल्कि इसके साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी उसे काफी फायदा हुआ है और उसने अपनी स्थिति में एक स्थान का सुधार किया है. वहीं, पाकिस्तान की टीम की हालत खस्ता है. इतना ही नहीं, इंग्लैंड की इस जीत ने टीम इंडिया की टेंशन भी बढ़ा दी है. तो आइए आपको वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में हुए बदलाव के बारे में बताते हैं.

लॉर्ड्स टेस्ट जीतकर इंग्लैंड को WTC प्वॉइंट्स टेबल में हुआ फायदा

पाकिस्तान के साथ खेले गए लॉर्ड्स टेस्ट मैच को इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 194 रन से जीत लिया. इस जीत ने इंग्लैंड को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में उसकी स्थिति को बेहतर बनाने में मदद की. जहां, पहले इंग्लैंड की टीम अंक तालिका में 7वें स्थान पर थी, वो अब श्रीलंका को पीछे छोड़ते हुए नंबर-6 पर आ पहुंची है. इंग्लिश टीम ने अब तक 15 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं, 8 मैच हारे हैं और एक मैच ड्रॉ रहा है. इस तरह इंग्लैंड 62 अंक और 34.44 प्रतिशत के साथ छठवें पायदान पर काबिज है.

पाकिस्तान की हालत खस्ता

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का सफर बेहद निराशाजनक रहा है. अब तक इस टीम ने 8 मैच खेले हैं, जिसमें 2 मैच जीते हैं और 6 मैच हारे हैं. इस तरह 16 अंक और 16.67 PCT के साथ ये टीम अंक तालिका में सबसे आखिरी यानि 9वें स्थान पर काबिज है. पाकिस्तान के लिए अब फाइनल में पहुंचने के सभी रास्ते बंद हो चुके हैं. हालांकि, इंग्लैंड के साथ खेली जा रही सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच को जीतकर पाकिस्तान सीरज को 1-2 पर खत्म करना चाहेगी.

भारत को है इंग्लैंड से खतरा

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में फिलहाल टीम इंडिया नंबर-5 पर काबिज है. भारत ने 11 मैच खेले हैं, जिसमें 5 जीते हैं, 4 हारे हैं और 2 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. इस तरह टीम इंडिया के पास 68 अंक हैं और उनका PCT 51.52 है. ऐसे में अब इंग्लैंड की जीत से टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है. इंग्लिश टीम जीत के साथ 6वें पायदान पर पहुंच गई है.

इसके बाद इंग्लैंड को पाकिस्तान के साथ एक और टेस्ट मैच खेलना है और ये कहना गलत नहीं होगा कि मेजबान टीम उस मैच में भी पाकिस्तान को धूल चटाने की फेवरेट है. ऐसे में इंग्लैंड के पास अंक तालिका में अपनी स्थिति को और बेहतर करने का मौका है. यदि इंग्लैंड ऐसे ही अपनी आगामी सीरीज में भी प्रदर्शन करती है और जीतती है, तो वह भारत से आगे निकल सकती है. वहीं, आपको बता दें, टीम इंडिया अपनी अगली टेस्ट सीरीज नवंबर-दिसंबर में खेलेगी.

यहां देखें प्वॉइंट्स टेबल का हाल

रैंकटीममैचजीतहारड्रॉअंकPCT
1ऑस्ट्रेलिया108209680.00%
2दक्षिण अफ्रीका43103675.00%
3न्यूजीलैंड64114072.22%
4बांग्लादेश53114055.56%
5भारत115426451.52%
6 इंग्लैंड156816234.44%
7श्रीलंका61232433.33%
8वेस्टइंडीज122803022.83%
9पाकिस्तान82621616.67%

ये भी पढ़ें: गली क्रिकेट खेल रहे हो क्या भाई! बाबर आजम ने कराई अपनी जगहंसाई, जोफ्रा आर्चर की बॉल पर नौसिखियों की तरह हुए आउट

इंग्लैंड की जीत से बदला WTC प्वॉइंट्स टेबल का हाल, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, तो पाकिस्तान का हुआ बुरा हाल, समझें समीकरण





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button