खबर शहर , जंगल में जुए की महफिल: 50 हजार की नकदी संग आठ जुआरी गिरफ्तार, ताश की गड्डी भी बरामद – INA

आगरा के सिकंदरा पुलिस ने रामलाल वृद्धाश्रम के पीछे जंगल से आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 50,200 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद हुई है। एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शिवम निवासी सिर की मंडी, सौरभ राजपूत निवास नगला पदी, रवि महौर निवासी राजनगर, मनोज कुमार, गोपाल चौरसिया और गौरवेंद्र तीनों निवासी नगला पदी, अभिषेक ठाकुर निवासी राजा मंडी, राहुल निवासी पंजाबी बाग दयालबाग हैं।





 


Credit By Amar Ujala

Back to top button